'कच्चा चबा जाऊंगा, तेरी अकड़ कम ना हो रही...', पप्पू यादव और लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे की बातचीत का ऑडियो

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने पप्पू यादव को धमकाते हुए कहा कि तुझे प्यार से समझाया था कि भाई से बात कर ले. भाई ने जेल का जैमर बंद करवाकर तूझे फोन करवाया और तून फोन नहीं उठाया. अब फिर तेरी वही हरकत हो गई. अच्छी-भली सुलह हो रही थी लेकिन बावजूद इसके तेरी अकड़ नहीं खत्म हो रही.

Advertisement
पप्पू यादव पप्पू यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा. 

इस धमकी भरे ऑडियो में सुना जा सकता है कि पप्पू यादव के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें धमकाया जा रहा है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाला गुर्गा धमकाते हुए कहता है कि ध्यान से सुन बात, भाई (लॉरेंस बिश्नोई) ने जेल का जैमर बंद करवाकर कॉन्फ्रेंस से तुझे कॉल करवाई थी लेकिन तूने फोन नहीं उठाया. एक तो हो गया तेरा निवास और अब गिनती चालू कर दे. एक घर है तेरा दुपल्ली के हाउस पार्क में, दूसरा अनंतपुर के हाउसिंग सोसाइटी, तीसरा गुरदास मुथैया की अपार्टमेंट बिल्डिंग, चौथा पटना का घर जहां तू नजरबंद था. छठा घर है, जन अधिकार लोकसेवा का पार्टी ऑफिस. सातवां राइटिंग रोड अरण्य भवन के पास और नौंवा आरा गुप्ता जनरल स्टोर के पास का घर. बरतांडडा परमानपुर का घर और पूर्णिया में विधानसभा क्षेत्र का तेरा घर, अब घूम अब कहां घूमेगा.

Advertisement

बिश्नोई के गुर्गे ने पप्पू यादव को धमकाते हुए कहा कि तुझे प्यार से समझाया था कि भाई से बात कर ले. भाई ने जेल का जैमर बंद करवाकर तूझे फोन करवाया और तून फोन नहीं उठाया. अब फिर तेरी वही हरकत हो गई. अच्छी-भली सुलह हो रही थी लेकिन बावजूद इसके तेरी अकड़ नहीं खत्म हो रही. अब सुन, भाई की तरफ से मैसेज सुन... ना तुझे कच्चा चबा दिया... तीन घंटे का टाइम है, ना तेरे पीछे गाड़ियां आईं तो कहना...

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने कहा कि एक तो गलती तेरी और ऊपर से दिखा रहा है कि तेरी कोई गलती नहीं है. हमने तुझे बड़ा भई बनाया और तूने फोन नहीं उठाया. तुझे पता है कि जेल का जैमर 10 मिनट बंद कराने के लिए एक मिनट के लाख रुपये लगते हैं. मजाक समझ रखा है क्या तूने? क्या जवाब दूं कि तुझे बड़ा भाई बना लिया था मैंने और बड़े भाई ने कोई जवाब नहीं दिया. शर्मिंदा करवा दिया. हमने तुझसे कोई मांग की थी क्या? उल्टा तेरी जान बख्श दी थी. तूने क्यों उल्टा बोला था? एक बार भाई (लॉरेंस) से बोल देता कि न्यूज वालों ने उल्टा कर दिया, काटकर भेज दिया. जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी मसला सुलटा ले. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सलमान खान मामले से दूर रहो..." पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी

गुर्गे ने कहा कि तेरी एक वीडियो देखी थी... तूने एक बार कहा था कि जितनी तुम्हारी उम्र होगा, उतनी से ज्यादा बार मैं चुनाव जीतकर आ चुका हूं. तेरी ये लाइन पसंद आ गई थी... इसलिए तूझे बड़ा भाई बना लिया था और तूने क्या किया? इज्जत ही ना रखी म्हारी. जेल का जैमर बंद करवाकर तुझे फोन करवाया. जेल का जैमर बंद करवाना बच्चों का खेल समझ रखा है. खाली होकर अकेले होकर फोन पर बात कर...

बता दें कि मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.   

पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी मर्डर को शर्मनाक बताया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था कि Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या महाराष्ट्र में महाजंगलराज का शर्मनाक प्रमाण है. बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है. BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है तो अमलोगों का क्या होगा? 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कभी भी मेरी हत्या हो सकती है...,' लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

हालांकि, इसके बाद जब पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सवाल किया तो वो भड़क गए थे. पत्रकारों से उन्होंने कहा था कि मैंने आपको पहले ही कहा था न कि आप ये सब फालतू सवाल यहां मत करिएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपा खोने का पप्पू यादव का यह वीडियो भी वायरल हुआ था.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हत्या जिम्मेदारी  

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और दाऊद गैंग के करीबियों को धमकी भी दी थी. उसने कहा कि ऐसे लोग अपना हिसाब-किताब रखना. बाबा सिद्दीकी का राजनीति के साथ-साथ बॉलीवड के लोगों से काफी करीबी रिश्ता था. उनकी इफ्तार पार्टियों में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं. वह हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर एनसीपी (अजीत पवार) में शामिल हुए थे. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »