महाराष्ट्र के एमएलए अबा जियाउद्दीन सिद्दीकी, बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) के नाम से प्रसिद्ध थे. उनकी 12 अक्टूबर 2024 को उनके बेटे जीशान के कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वह 66 वर्ष के थे. खबरों के मुताबिक दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज राजेश कश्यप के रूप में हुई. मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाला गिरोह हत्या में शामिल था.
बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के वांद्रे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभा सदस्य थे. वे 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे और 2004 से 2008 के बीच मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के अधीन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (एफडीए) और श्रम राज्य मंत्री थे.
सिद्दीकी ने इससे पहले 1992 से 1997 के बीच लगातार दो कार्यकालों के लिए नगर निगम के पार्षद के रूप में भी काम किया था. अपनी मृत्यु से पहले, उन्होंने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के रूप में कार्य किया. 8 फरवरी 2024 को उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बाद में वह 12 फरवरी 2024 को अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे.
बाबा सिद्दीकी की शादी शहज़ीन सिद्दीकी से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं- एक बेटी अर्शिया सिद्दीकी और एक बेटा जीशान सिद्दीकी.
लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके गैंग का नेटवर्क लगातार चर्चा में है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले ने गैंगस्टर नेटवर्क के कथित ऑपरेटिंग मॉडल पर सवाल खड़े किए हैं. जांच के मुताबिक, कम उम्र के लड़कों को पैसे और बड़े गैंगस्टर्स से जुड़ने का लालच देकर अपराध में शामिल किया जाता है. सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी ऐसे पैटर्न की चर्चा हुई थी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क काफी फैला हुआ है. इनका एक पैटर्न सामने आया है, वही पैटर्न सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अब टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में देखने को मिला. पैसे के लेन-देन में हवाला और कैश कूरियर का इस्तेमाल होता है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में 7.62 मिमी के सात राउंड दागे गए. पुलिस को तुर्की की जिगाना पिस्तौल का शक है. इसी का इस्तेमाल सिद्धू मूसेवाला, अतीक अहमद, बाबा सिद्दीकी के मर्डर में हुआ था.
सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच आठ सालों विवाद चल रहा है. धमकी भरे खतों से शुरू हुआ ये सिलसिला फायरिंग, हमलों और हत्याओं तक पहुंच गया है. आइए जानते हैं कि आखिर लॉरेंस गैंग सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है और उनके करीबियों को निशाना क्यों बना रहा है.
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जीशान सिद्दीकी ने सरकार पर सवाल उठाए. बोले- 2 महीने में 4 धमकियां मिलीं, फिर भी सुरक्षा नहीं बढ़ी. पिता बाबा सिद्दीकी को आज भी इंसाफ का इंतजार.
सलमान खान के घर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या, रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी और अब टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर ने बॉलीवुड की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन घटनाओं में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज है. वीडियो में जानें क्राइम की पूरी टाइमलाइन.
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद जीशान सिद्दीकी ने मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए सरकार से जवाब मांगा है.
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से धमकी भरा ऑडियो मिला है. उन्होंने इसकी जानकारी महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को दी है.
'सिकंदर' में उनके साथ काम करने वाले एक्टर विशाल वशिष्ठ ने बताया कि निजी दुख और शारीरिक दर्द से जूझने के बावजूद, सलमान खान ने पूरी लगन के साथ शूटिंग जारी रखी.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले के आरोपी अमोल गायकवाड़ की जमानत याचिका मकोका (MCOCA) की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने माना कि आरोपी जमानत पाने का हकदार नहीं है.
मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले बॉडीगार्ड कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे को मुंबई पुलिस ने सेवा से बर्खास्त कर दिया. विभागीय जांच में उसे दोषी पाया गया है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
गांधीनगर में साइबर सेंटर ऑफ एक्सलेंस की बड़ी कार्रवाई में ऑपरेशन म्यूल 2.0 के तहत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. खास बात ये है कि मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े म्यूल अकाउंट और करोड़ों की ठगी का खुलासा भी हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात पुलिस ने एक बड़े साइबर रैकेट का पर्दाफाश किया है. मामले में गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान सामने आया है कि एक आरोपी ने बाबा सिद्दीकी मर्डर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को म्यूल अकाउंट भी दिया था.
जीशान अख्तर ने एक वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गद्दार बताया है. जीशान पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप है. उसने वीडियो में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग का गैंगस्टर भानु राणा की हत्या करने का दावा झूठा है.
मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के एक आरोपी को जमानत दी है. आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था और वह डेढ़ साल से जेल में था. इस केस में आरोपी का मुख्य रोल लॉजिस्टिक हैंडलर का था, लेकिन उसके खिलाफ केवल कॉल रिकॉर्ड थे और कोई ठोस सबूत नहीं था जिससे अपराध में उसकी संलिप्तता साबित हो सके.
NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में 27 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2024 के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी आकाशदीप कारज सिंह को जमानत प्रदान की है. जस्टिस डॉ. नीला गोखले की बेंच ने पंजाब के फाजिल्का निवासी आकाशदीप को राहत देते हुए यह निर्देश दिया कि वह हर दूसरे सोमवार को संबंधित पुलिस स्टेशन में अपनी हाजिरी लगाएं.
एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहली जमानत मंजूर की है. पंजाब के रहने वाले आकाशदीप कारज सिंह को कोर्ट ने कुछ सख्त शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है.
मुंबई में बॉलीवुड सितारों की चमक के पीछे एक नया खौफ आकार ले चुका है. नाम है शुभम लोनकर. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वो मोहरा, जिसने फायरिंग, धमकी और फिरौती के जरिए फिल्म इंडस्ट्री को दहला दिया है. रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद इस नाम ने पुलिस से लेकर सितारों तक की नींद उड़ा दी है.
Rohit Shetty Firing Case: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. सिग्नल ऐप के जरिए बातचीत, रंगदारी और फायरिंग की इस साजिश का मास्टरमाइंड फरार वांटेड आरोपी शुभम लोनकर बताया जा रहा है.