अस्पताल से आज डिस्चार्ज होंगे लालकृष्ण आडवाणी, चेस्ट इंफेक्शन के बाद हुए थे भर्ती

पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है. उनका इलाज न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हुआ.

Advertisement
BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था (File Photo-PTI) BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था (File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आज अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है. कुछ दिन पहले चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

शुक्रवार 16 अक्टूबर को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. अस्पताल ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और थोड़ी देर में उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा. 

Advertisement

कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने की थी मुलाकात
वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर आडवाणी से आशीर्वाद लिया था.

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि आडवाणी की कई दशकों की सार्वजनिक सेवा और देश के जीवन में उनके योगदान की गहरी छाप रही है. पीएम मोदी ने देश की प्रगति को मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका का भी जिक्र किया था. 

यह भी पढ़ें: 'लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष के नेता थे, हम...', किरेन रिजिजू ने लोकसभा में सुनाया पुराना वाकया, नेहरू को भी किया कोट

Advertisement

कई बार बीजेपी अध्यक्ष रहे आडवाणी
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है. वे कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री के पद पर रहे. इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाली. 

बीजेपी को एक बड़ी राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. आडवाणी चार बार राज्यसभा और सात बार लोकसभा के सदस्य भी रहे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »