देश में पहली बार केरल में ट्रांसकपल ने दिया बच्चे को जन्म, बोले- अपना जेंडर वह खुद तय करे

केरल में एक ट्रांसजेंडर कपल ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि, उन्होंने बच्चे की पहचान बताने से इनकार कर दिया. माना जा रहा है कि देश में इस तरह का यह पहला मामला है. बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिये हुआ है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

Advertisement
ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म. (Photo: Instagram) ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म. (Photo: Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

केरल में एक ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बने हैं. कपल ने यह जानकारी बुधवार को साझा की. इस जोड़े ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी भी शेयर की थी. माना जा रहा है कि ट्रांसजेंडर कपल के माता-पिता बनने का यह देश में पहला मामला है. 

ट्रांस पार्टनर्स में से एक जिया पावल ने मीडिया को बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में आज सुबह साढ़े नौ बजे ऑपरेशन के जरिये बच्चे का जन्म हुआ है. पावल ने कहा कि जच्चा यानी जहाद और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

Advertisement

हालांकि, कपल ने बच्चे की लैंगिक पहचान साझा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं. पावल ने पार्टनर जहाद के आठ महीने की प्रेग्नेंट होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. यह कपल बीते तीन साल से साथ रह रहा है.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना ने दी बधाई 

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि 8 फरवरी को 9:37 बजे बड़े इंतजार के बाद हमारा सपना पूरा हुआ. खुशी के एहसास के साथ मेरी बाहों में उसका आना अच्छा लगा. आप सभी का शुक्रिया. कपल को फोन पर बधाई देते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अगली बार जब वह कोझिकोड आएंगी तो उनसे मिलेंगी.

एक बयान में जॉर्ज के ऑफिस की ओर से कहा गया है कि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से भी बात की और निर्देश दिया कि बच्चे और जाहद दोनों के सभी उपचार निशुल्क किए जाएं.

Advertisement

डिलीवरी के लिए बनाया गया था डॉक्टरों का विशेष पैनल

जाहद की डिलीवरी के लिए डॉक्टरों का एक विशेष पैनल बनाया गया था और दोनों को एक अलग कमरा दिया गया था. बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य ठीक रहा, तो वे तीन या चार दिनों में डिस्चार्ज हो सकते हैं.

पावल ने भी मंत्री के इस कदम पर खुशी जाहिर की. इस बीच ट्रांसजेंडर समुदाय ने बच्चे के स्वागत को लेकर खुशी और उत्साह जताया. देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट एडम हैरी ने कहा कि उन्हें इतनी खुशी कभी नहीं हुई, जितनी आज है.

बड़ा होने पर बच्चा खुद खुलासा करेगा अपने जेंडर का 

सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्यार और उत्साह के इमोजी के साथ हैरी ने कहा कि जब बच्चा बड़ा होगा तो उसके जेंडर का खुलासा होगा. उन्होंने कहा कि आखिरकार हम कौन होते हैं उनके लिंग को मानने वाले. उन्हें बड़ा होने दें और अपनी पहचान तलाशने दें. ट्रांस जेंडर एक्टिविस्ट शीतल श्याम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रांस कपल की तस्वीरें शेयर कीं.

शुरू में गोद लेना चाहते थे बच्चा, फिर इस वजह से बदल दिया विचार

ट्रांस कपल ने हाल ही में खुलासा किया था कि वे दोनों अपने जेंडर को बदलने के लिए हार्मोन थेरेपी से गुजर रहे थे, लेकिन बच्चे को जन्म देने के उद्देश्य से उसे रोक दिया.

Advertisement

हालांकि, उन्होंने शुरू में गोद लेने की योजना बनाई थी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया कठिन थी. इसकी वजह से वह विचार त्याग दिया. उन्हें यह भी चिंता थी कि अगर उनके द्वारा पाले गए बच्चे ने बड़ा होने पर उन्हें छोड़ दिया, तो वे बिखर जाएंगे. इसलिए खुद ट्रांस कपल ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया.

केरल के कोझिकोड में रहता है कपल

यह कपल केरल के कोझिकोड में रहता है. जिया पावल 21 साल और जहाद 23 के हैं. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी. जिया पावल शास्त्रीय नृत्य शिक्षक हैं.

जिया पावल कोझिकोड की रहने वाली हैं. वहीं जहाद तिरुवनंतपुरम से हैं. मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले वह एकाउंटेंट के रूप में काम करते थे. दोनों ने अपनी ट्रांसजेंडर पहचान पता चलने के बाद अपने परिवार को छोड़ दिया.

(एजेंसी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »