कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश, जानें कारण

कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, नागेंद्र का कहना है कि वे नहीं चाहते कि पार्टी शर्मिंदा हो इसलिए वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
बी नागेंद्र बी नागेंद्र

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक सरकार में मंत्री बी नागेंद्र ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. उनका कहना है कि वे कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदा नहीं करना चाहते. इसलिए वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं.

दरअसल, वाल्मीकि घोटाले में नागेंद्र के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. इसी मांग को लेकर 1 से 10 सितंबर तक बीजेपी रायचूर से बल्लारी तक पदयात्रा निकालने वाली है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी इस पदयात्रा की शुरूआत करेंगे. जबकि एचडी कुमारस्वामी के भी इसमें शामिल होने की उम्मीदे हैं. JDS ने इस पदयात्रा का पूरा समर्थन किया है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बी नारेंद्र को भरोसा है कि उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल जाएगी और इसके बाद वे कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में, उन्होंने फिलहाल मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आगे इस्तीफे की पेशकश कर दी है. उनका कहना है कि वे नहीं चाहते कि उनकी वजह से पार्टी पर कोई दाग लगे या पार्टी शर्मिंदा हो. 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP-JDS का बड़ा प्लान, पदयात्रा से मिशन-2028 का दांव

सूत्रों का कहना है कि नागेंद्र मानते हैं कि भाजपा को यह डर है कि उनके सरकार में शामिल होने से बल्लारी में कांग्रेस मजबूत हो सकती है इसलिए वे यह पदयात्रा निकालने वाले हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर कहा जा रहा है कि नागेंद्र हाईकमान से भी चर्चा करने वाले हैं. 

Advertisement

कर्नाटक में अगला विधानसभा चुनाव वर्ष 2028 में होना है, लेकिन बीजेपी और जनता दल सेक्युलर ने अभी से अपनी सियासी घेराबंदी तेज कर दी है. राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन के नेता जमीनी स्तर पर उतरने जा रहे हैं. सरकार की नाकामियों को उजागर करने के उद्देश्य से 1 सितंबर से रायचूर से बल्लारी (बेलारी) तक 10 दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी. JDS ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह इस पदयात्रा में बीजेपी के साथ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »