हरदानहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी (Haradanahalli Devegowda Kumaraswamy), जिन्हें एचडी कुमारस्वामी के नास से बेहतर जाना जाता है, कर्नाटक के 12वें मुख्यमंत्री रहे हैं (Former CM Karnataka, H D Kumaraswamy). वह अपने लोगों के बीच कुमारन्ना के नाम से जाने जाते हैं. एक राजनीतिज्ञ के साथ साथ वह फिल्म निर्माता और व्यवसायी भी हैं.
16 दिसंबर 1959 को जन्में कुमारस्वामी 2013 से 2014 तक कर्नाटक विधानभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं. वह कर्नाटक राज्य जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा के सदस्य और चन्नापटना से कर्नाटक विधानसभा के वर्तमान सदस्य हैं (H D Kumaraswamy MLA).
वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Devegowda) के बेटे हैं (H D Kumaraswamy Father).
प्रियंक खड़गे ने पुलिस के गलत इस्तेमाल के एचडी कुमारस्वामी के आरोप खारिज करते हुए कहा कि सरकार कानून के दायरे में काम कर रही है. उन्होंने साफ किया कि सबूत मिलने पर कुमारस्वामी को समन भेजा जाएगा, जबकि जांच को प्रभावित करने वाली कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं होगी.
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. उनके मुताबिक डीके शिवकुमार ने कथित तौर पर सिद्धारमैया के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन किया था. कुमारस्वामी का दावा है कि इसी स्टिंग को बाद में सिद्धारमैया पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया.
CM डीके शिवकुमार ने अपनी लगभग ₹1400 करोड़ की संपत्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के आरोपों का खंडन किया है. शिवकुमार ने कहा कि उनकी संपत्ति पूरी तरह से कानूनी है. सभी जांच एजेंसियों के समक्ष पारदर्शी है. उन्होंने कुमारस्वामी को विधानसभा में बहस करने की चुनौती दी और कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं.
कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, नागेंद्र का कहना है कि वे नहीं चाहते कि पार्टी शर्मिंदा हो इसलिए वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं.
केंद्रीय मंत्री एच.डी कुमारस्वामी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर SIR प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने रामनगर में गड़बड़ी के वीडियो सबूत दिखाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. कुमारस्वामी ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को वोटर बनाने का भी आरोप लगाया है.
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग का मामला अब सिर्फ़ आंतरिक अनुशासनहीनता तक सीमित नहीं रहा है. बागी विधायकों की समीक्षा के तौर पर शुरू हुई ये बात अब BJP के अंदर एक बड़ी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है. इस विवाद ने BJP की अनुशासनहीनता और JD(S) की राजनीतिक प्रासंगिकता पर सवाल उठाए हैं.
बेंगलुरु पुलिस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के आरोप में 'जनता दल (सेक्युलर)' और 'कुमारस्वामी फॉर सीएम' फेसबुक पेजों के एडमिनिस्ट्रेटर के खिलाफ FIR दर्ज की है.
सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के सामने कर्नाटक में एक समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव रखा है. इस समिति का काम सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करना होगा. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया चाहते हैं कि यह व्यवस्था 2018 के कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के दौरान अपनाए गए मॉडल की तरह काम करे.
कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की आईपीएल जीत को डीके शिवकुमार के प्रचार और महिमामंडन का साधन बना दिया. उन्होंने कहा कि जब स्टेडियम के बाहर लोग मर रहे थे, तब डीके शिवकुमार पुरस्कार समारोह में व्यस्त थे ऐसा बर्ताव अहंकार नहीं तो और क्या है?
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दो भूखंडों की अधिसूचना रद्द करने से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही रद्द करने की मांग की थी.
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर ठेकों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और 60 फीसदी रिश्वत का हवाला दिया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस आरोप पर आपत्ति जताई और उन्हें सबूते पेश करने की चुनौती दी है.
संसद में अमित शाह के बयान से शुरू हुआ आंबेडकर विवाद बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है, निकल पाना मुश्किल हो रहा है. कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने बीजेपी को घेर लिया है - और मुसीबत की इस घड़ी में बीजेपी को एनडीए की याद आई है.
ममता बनर्जी ही ऐसी नेता हैं, जिनको हाल के दिनों में कांग्रेस से परहेज करते देखा गया है, वरना पूरे विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की सख्त जरूरत महसूस होती है - और ममता बनर्जी भी ऐसा राहुल गांधी से खफा होने के कारण करती हैं.
बेटे निखिल कुमारस्वामी की हार पर पहली बार केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का बयान आया है. उन्होंने कहा,'मैं निखिल की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. देवेगौड़ा का परिवार कायर नहीं है. निखिल एक योद्धा है.'
जमीर अहमद ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैं और एचडी कुमारस्वामी घनिष्ठ मित्र हैं, यह तो आप सभी जानते हैं. वो मुझे छोटा कहता था और मैं उसे काला कहता था. जब हम बहुत करीब थे तो वह मुझे छोटे कद के लिए चिढ़ाता था और मैं उसे काला कहकर चिढ़ाता था.
कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ने जमीर अहमद के बयान की आलोचना की है. जेडीएस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जमीर अहमद ने चन्नपटना उपचुनाव प्रचार के दौरान नस्लीय गालियों का इस्तेमाल किया. पार्टी ने कांग्रेस और सीएम सिद्धारमैया से जमीर अहमद से इस्तीफा लेने की मांग की है.
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 224 के तहत केस दर्ज किया गया है. एडीजीपी द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि कुमारस्वामी ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ धमकाने वाली टिप्पणी की.
NDA गठबंधन ने कर्नाटक की चन्नापटना विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये सीट उनके पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है.
उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कर्नाटक की चन्नापटना सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस सीट को लेकर बीजेपी और JDS के बीच रस्साकसी जारी है.
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोग अभी भी अवसरों से वंचित हैं. हमें उनकी पहचान करनी चाहिए और उन्हें समान अवसर प्रदान करने चाहिए. हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह हमारी पार्टी की विचारधारा से मेल खाता है.
स्टील और भारी उद्योग विभाग संभालने वाले कुमारस्वामी के साथ-साथ जेडीएस के पूर्व एमएलसी रमेश गौड़ा पर भी अमृतहल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है.