संसद में उठा कफ सिरप से मौतों का मुद्दा, CBI जांच और मुआवजे की मांग पर सरकार ने दिया ये जवाब

कफ सिरप के कारण मध्य प्रदेश और यूपी में मौतों का मुद्दा लोकसभा में उठा. इसकी सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग से संबंधित प्रश्न का सरकार की ओर से जेपी नड्डा ने जवाब दिया.

Advertisement
जेपी नड्डा ने मौतों से किया इनकार (Photo: Screenshot) जेपी नड्डा ने मौतों से किया इनकार (Photo: Screenshot)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

लोकसभा में बजट सत्र के पहले हाफ के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान कफ सिरप से मौतों का मामला उठा. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाते हुए सीबीआई जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे का प्रश्न पूछा. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसके जवाब में स्पष्ट कहा कि कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है.  

Advertisement

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि क्या सरकार इसकी सीबीआई जांच कराएगी?

उन्होंने यह भी पूछा कि जिन लोगों की मौतें हुई हैं, क्या सरकार उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी? इस प्रश्न के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि कोडीन से कोई मौत नहीं हुई है. न तो किसी राज्य में कोई मौत कोडीन के कारण हुई है, ना ही किसी केंद्र शासित प्रदेश में ही.

यह भी पढ़ें: संसद में संग्राम! जब इस मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जया बच्चन के बीच हो गई तीखी नोक-झोंक

जेपी नड्डा ने कहा कि जब इसके कारण कोई मौत ही नहीं हुई है, तो मुआवजा देने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इतना बोलकर अपनी सीट पर बैठ गए. इसके बाद उज्ज्वल रमण सिंह ने फिर से दोहराया कि सीबीआई जांच की मांग की है. उज्ज्वल रमण सिंह के इस प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा फिर से अपनी सीट पर खड़े हुए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा में उठा कफ सिरप से मौतों का मुद्दा, जोरदार हंगामा, कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित

जेपी नड्डा ने कहा कि जब इस तरह की कोई मौत ही नहीं हुई है, तो फिर सीबीआई जांच की भी बात हम कैसे कहें. टीडीपी सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने ड्रग रिकॉल पॉलिसी को लेकर सवाल पूछा. इसके जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि ड्रग की हम जांच करते हैं और जब वह उपयुक्त नहीं होता, तब उसे हम रिकॉल करते हैं. यह प्रॉसीजर में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement