'राज्य की नीति नहीं है एनकाउंटर...', अंकित बालियान के परिजनों से मिलकर बोले जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को अंकित बालियान के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताया है. उनका कहना है कि ऐसे मामलों में राज्य की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाती है.

Advertisement
जयंत चौधरी ने की अंकित बाल्यान के परिवार से मुलाकात जयंत चौधरी ने की अंकित बाल्यान के परिवार से मुलाकात

शरद मलिक

  • शामली,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

अंकित बालियान की रेकी करने वाले दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अंकित बालियान के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की. 

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार अंकित बालियान के परिवार के साथ है. उन्होंने इसे एक सुनियोजित हत्या बताया. उन्होंने बताया कि कल उनकी इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई थी. मुख्यमंत्री ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं.

Advertisement

जयंत चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था तभी सुदृढ़ रह पाती है जब आम आदमी का इसपर भरोसा हो और कानून में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो. उनका कहना है कि इन्हीं वजहों से पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पाई. 

उन्होंने रेकी करने वालों की मौत को लेकर कहा कि इस संबंध में एनकाउंटर शब्द का इस्तेमाल गलत होगा. यह पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई थी. उन्होंने कहा कि राज्य की नीति एनकाउंटर नहीं बल्कि कानून के तहत कार्रवाई करना है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी. साथ ही, ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है. उनका कहना है कि मामले में जांच जारी है और इस तरह की जांच में समय लगता है. जयंत चौधरी ने साफ कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार कभी कोई समझौता नहीं करेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में 2 शूटरों के ढेर होने पर सियासत गर्म, सपा सांसद बोले- 'जांच का विषय है यह एनकाउंटर'

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई थी. उत्तर प्रदेश के शामली स्थित कोतवाली क्षेत्र में जिम से वर्कआउट करके बाहर निकलते ही बाइक पर आए 4 अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. सिर और पेट में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

इस वारदात में शामिल रहे गोगी गैंग से जुड़े और 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शूटर्स को सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया गया. इनके नाम- मोहित और सुमित हैं. पुलिस ने 20 अगस्त को हुई रेकी के आधार पर सूर्या होटल के सीसीटीवी और पहचान दस्तावेजों से सुराग जुटाकर इस एनकाउंटर को अंजाम दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »