ISIS रेडिकलाइजेशन मामले में NIA का एक्शन, 9 राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 9 राज्यों में ISIS से प्रेरित आतंकवादी साजिश के तहत 20 ठिकानों पर छापेमारी की. जांच में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ.

Advertisement
 ISIS से जुड़ी आतंकी साजिश के 20 ठिकानों पर छापेमारी. (File photo: ITG) ISIS से जुड़ी आतंकी साजिश के 20 ठिकानों पर छापेमारी. (File photo: ITG)

अरविंद ओझा / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से प्रेरित प्रेरित रेडिकलाइजेशन और टेरर कॉन्सपिरेसी मामले में कार्रवाई करते हुए 9 राज्यों में एक साथ 20 ठिकानों छापेमारी की.

एजेंसी ने बताया कि NIA की विशेष टीमों ने विजयवाड़ा ISIS कट्टरपंथ और आतंकी साजिश मामले (RC-01/2026/NIA/VSKP) के सिलसिले में देश के नौ राज्यों- उत्तर प्रदेश में पांच, आंध्र प्रदेश में चार, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, तेलंगाना में दो और बिहार, राजस्थान, कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में एक-एक, कुल 20 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी में जांच एजेंसी ने कई डिजिटल डिवाइस, डॉक्यूमेट्स और अन्य आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं.

NIA की जांच के मुताबिक, ये पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को गुमराह करने और आईएसआईएस से प्रेरित कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने से संबंधित है. आरोपी मोहम्मद रहमतुल्ला शरीफ को भी इसी नेटवर्क के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था. इस व्यापक देशव्यापी ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य देश में सक्रिय व्यापक आतंकी सहायता नेटवर्क और कट्टरपंथ के चैनलों की पहचान करना है.

एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इस बड़ी आतंकी साजिश के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े सहयोगियों का पर्दाफाश करने के लिए ये कार्रवाई बेहद जरूरी थी. छापेमारी के दौरान टीमों ने अलग-अलग परिसरों से कई महत्वपूर्ण सबूतों को अपने कब्जे में लिया है. इन सबूतों की बारीकी से जांच कर कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »