IndiGo फ्लाइट को मिली धमकी, बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट को उड़ान के दौरान धमकी मिली. इसके बाद पायलटों ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया. विमान को वापस बेंगलुरु लाया गया, जहां सुरक्षा जांच के बाद ही आगे की उड़ान को मंजूरी मिलेगी.

Advertisement
सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही वापस लौटा विमान. (Representative pic from Getty) सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही वापस लौटा विमान. (Representative pic from Getty)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:32 AM IST

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार, 7 नवंबर को सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. विमान में मौजूद पायलटों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तय सुरक्षा नियमों के तहत फ्लाइट को वापस बेंगलुरु ले जाने का फैसला किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को भी तुरंत सूचना दी गई. विमान के लौटने के बाद जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है.

Advertisement

यह मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 से जुड़ा है. यह विमान बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था. उड़ान के दौरान विमान में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली. इसके बाद पायलटों ने यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस लौटने का फैसला किया.

सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही लौटे पायलट

इंडिगो की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई थी. तय प्रक्रिया के तहत पायलटों ने विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट यानी बेंगलुरु वापस लाने का निर्णय लिया. वहां जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है. एयरलाइन ने बताया कि इस दौरान सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है. विमान की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा. 

Advertisement

यात्रियों को दे रही है खाने-पीने की चीजें

विमान के वापस लौटने से यात्रियों को परेशानी हुई है. इसके लिए इंडिगो ने खेद जताया है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए उन्हें खाने-पीने की चीजें दी जा रही हैं. साथ ही फ्लाइट की स्थिति को लेकर नियमित रूप से जानकारी भी साझा की जा रही है.

इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों, क्रू मेंबर्स और विमान की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट अपनी यात्रा दोबारा शुरू करेगी. फिलहाल विमान की सुरक्षा जांच और जरूरी मंजूरी का इंतजार है. इंडिगो ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर खेद जताते हुए उन्हें लगातार अपडेट देने की बात कही है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »