बिहार के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन

Champaran Satyagraha Express Train: बिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.  ट्रेन संख्या 14009/14010 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी.

Advertisement
 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ी

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 10 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

Indian Railways: रेलवे लगातार आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण कर रहा है. इसी बीच रेलवे बिहार के यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. दरअसल, ट्रेन संख्या 14009/14010 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस (Motihari-Anand Vihar Terminus) चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन (Champaran Satyagraha Express Train) की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी. रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गाड़ी संख्या 14009/14010 की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने का शुभारंभ किया जाएगा. 

Advertisement

इस दौरान बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर सांसद एवं रेल संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह,  गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री, बिहार सरकार  प्रमोद कुमार सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे. बता दें कि अब से ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन की जगह 2 दिन चलेगी. गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 05595 बनकर उद्घाटन स्पेशल के रूप में दोपहर तीन बजे आनंद विहार टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी.

वहीं दूसरी तरफ बिहार के साहेबपुर कमाल और उमेशनगर स्टेशनों पर पटरियों के बीच मिट्टी का कटाव हो रहा है. इसी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस रेल खंड से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. साथ ही कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है. इसके अलावा 9, 10 और 13 सितंबर के लिए चलने वाली कई ट्रनों का रूट भी बदल दिया है.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement