प्रचंड गर्मी, लू के थपेड़े... उत्तर भारत में 47°C तक जाने वाला है पारा, हो जाएं सावधान

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिन के समय तापमान सामान्य से कहीं अधिक दर्ज किया जा रहा है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह‑तरह के उपाय अपना रहे हैं.

Advertisement
दिल्ली में सोमवार को बारिश की संभावना है.  (Photo: PTI) दिल्ली में सोमवार को बारिश की संभावना है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिन के समय तापमान सामान्य से कहीं अधिक दर्ज किया जा रहा है. एक ओर जहां मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के विशाल भूभाग भीषण गर्मी की चपेट में हैं, तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, वहीं दक्षिणी प्रायद्वीप और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

रविवार को मध्य, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है. कई क्षेत्रों में राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले सात दिनों तक मध्य भारत में भीषण लू चलने की आशंका है, उत्तर-पश्चिम भारत में 24 से 29 मई तक इसी तरह की चरम स्थिति देखने को मिलेंगी.

Photo: PTI


उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

वहीं, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर‑पूर्व भारत और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में 45°C पारा

दिल्ली‑NCR में शनिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली. तापमान में गिरावट से कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन रविवार को फिर से गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं.

Advertisement

IMD के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. दिन के समय 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 43°C से 45°C और न्यूनतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है.

दिल्ली में फिर बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई है. 25 मई को दिल्ली में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन दोपहर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है.

वहीं, दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली में इस दिन अधिकतम तापमान 43°C से 45°C और न्यूनतम तापमान 29°C से 31°C के बीच रहने का अनुमान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement