प्रचंड गर्मी... देश में इस जगह पारा 44.6 पार! देखें यूपी-राजस्थान का कौन सा शहर सबसे गर्म

Hottest Cities of India: अप्रैल 2026 में भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव ने तापमान को 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा दिया है. ओडिशा के झारसुगुड़ा और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. IMD ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू और गर्मी की चेतावनी जारी की है.

Advertisement
जून तक कई राज्यों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की संभावना (फाइल फोटो- ITG) जून तक कई राज्यों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की संभावना (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

अप्रैल के महीने में भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. लू और हीटवेव ने लगभग आधे से अधिक देश को अपनी चपेट में ले लिया है. उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक लोग लू के थपेड़ों से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. ओडिशा के झारसुगुड़ा शहर में बीते दिन यानी 22 अप्रैल को 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो इन दिनों देश का सबसे ज्यादा है.

Advertisement

वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इन दिनों यूपी का सबसे गर्म शहर है. वहीं, राजस्थान में भी कई जगहों पर 41-42 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

देश के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट 

राज्य का नाम  सबसे गर्म शहर तापमान
ओडिशा झारसुगुड़ा 44.6°C
बिहार भागलपुर 44°C
ओडिशा तालचेर 44°C
पश्चिम बंगाल आसनसोल 44°C
यूपी बांदा 43.8°C
यूपी प्रयागराज 43.7°C 
राजस्थान श्रीगंगानगर 43.7
मध्य प्रदेश होशिंगाबाद 43.4
यूपी सुल्तानपुर 43.3°C

ओडिशा की चिलचिलाती गर्मी ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के 25 अन्य इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया. चार जगहों पर तो 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. इनमें तालचेर में 43.5 डिग्री, संबलपुर में 43.3 डिग्री, हिराकुड में 43.2 डिग्री और अंगुल में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

Advertisement

वहीं, तितलागढ़ में 42.5 डिग्री, धेनकानल में 42.4 डिग्री,  बलांगिर और सोनपुर में 41.9 डिग्री, सुंदरगढ़ में 41.8 डिग्री,  नुआपाड़ा में 41.6 डिग्री, भवानीपटना और नयागढ़ में 41.5 डिग्री  और राउरकेला में 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी इस गर्मी में पहली बार 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

The highest Maximum temperature recorded 22nd April 2026

यूपी के प्रयागराज में सबसे ज्यादा गर्मी
प्रयागराज इन दिनों पूरे यूपी का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. यहां तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है. वाराणसी में 44.2 डिग्री, बांदा और सुल्तानपुर में 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी 40-42 डिग्री के बीच गर्मी पड़ रही है.

IMD के मुताबिक, अप्रैल से जून तक कई राज्यों में गर्मी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ (महाराष्ट्र) में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय करें.

मौसम विभाग ने कहा कि हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. बता दें कि यह गर्मी न सिर्फ दिन के तापमान को बढ़ा रही है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा के कामों पर भी असर डाल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement