गोवा: किराए की तेज रफ्तार थार का कहर, भोपाल के पर्यटक की मौके पर हुई मौत

गोवा के असगांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार किराए की थार जीप ने पर्यटक की कार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में भोपाल के रहने वाले एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि कार में मौजूद पांच महीने का बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.

Advertisement
हादसे में चकनाचूर हुई कार (Photo: ITG) हादसे में चकनाचूर हुई कार (Photo: ITG)

रीतेश देसाई

  • गोवा,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:50 AM IST

गोवा के असगांव स्थित हैप्पी बार जंक्शन पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार किराए की थार एसयूवी ने भोपाल से आए पर्यटकों की हैचबैक कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस भयावह सड़क हादसे में 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं. हादसे के दौरान कार में मौजूद पांच महीने का एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं. 

Advertisement

चश्मदीदों के मुताबिक, किराए की थार को एक युवती चला रही थी, जिसने जंक्शन पर अपनी कार से कंट्रोल खो दिया था. 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद थार में सवार युवतियों ने जवाबदेही से बचने के लिए आपस में ड्राइवर की सीट बदलने की कोशिश की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

भीषण टक्कर से चकनाचूर हुई कार

हादसा उस वक्त हुआ, जब भोपाल से आया शर्मा परिवार अपनी निजी कार से गोवा की सैर पर निकला था. असगांव जंक्शन पर सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भगतराम शर्मा दम तोड़ चुके थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1940 के गोवा में सेट है 'टॉक्सिक', यश निभा रहे खूंखार गैंगस्टर का रोल? लीक हुई कहानी

ड्राइवर बदलने की कोशिश का आरोप

हादसे के बाद मौके पर भारी तनाव फैल गया. वहां मौजूद लोगों ने दावा किया कि थार में सवार युवतियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी सीटें बदलने का प्रयास किया, जिससे असली ड्राइवर का पता न चल सके. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है, जिससे यह साफ हो सके कि कार वास्तव में कौन चला रहा था.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement