1940 के गोवा में सेट है 'टॉक्सिक', यश निभा रहे खूंखार गैंगस्टर का रोल? लीक हुई कहानी

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया था, सिवाय इसके प्रमोशनल मटेरियल के जो पीरियड गैंगस्टर ड्रामा का हिंट देता है. अब फिल्म के यूएई डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म (Phars Film) ने अपनी वेबसाइट पर कहानी लिस्ट कर दी है, जो प्लॉट के बारे में काफी कुछ खुलासा करती है.

Advertisement
'टॉक्सिक' की कहानी का हुआ खुलासा? (Photo: Screengrab) 'टॉक्सिक' की कहानी का हुआ खुलासा? (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा उम्मीद वाली फिल्मों में से एक है डायरेक्टर गीतू मोहनदास की यश-स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'. इस कन्नड़-अंग्रेजी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया था, सिवाय इसके प्रमोशनल मटेरियल के जो पीरियड गैंगस्टर ड्रामा का हिंट देता है. अब फिल्म के यूएई डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म (Phars Film) ने अपनी वेबसाइट पर कहानी लिस्ट कर दी है, जो प्लॉट के बारे में काफी कुछ खुलासा करती है.

Advertisement

क्या है टॉक्सिक की कहानी?

वेबसाइट पर लिखा है कि 'टॉक्सिक' की घटनाएं गोवा में 1940 के दशक से 1970 के दशक के बीच होती हैं. वेबसाइट पर सिनॉप्सिस के मुताबिक, 'गोवा में 1940 की शुरुआत से 1970 के बीच सेट, टॉक्सिक एक क्रूर एक्शन-थ्रिलर सागा है ,जो बाहर से दिखते पैराडाइज के नीचे की सड़न की परते खोलता है. इस तटीय भूमि में जहां उपनिवेशवादी छायाएं फीकी पड़ रही हैं और क्राइम सिंडिकेट्स उभर रहे हैं, एक आदमी खून, डर और विश्वासघात से अपना एम्पायर बनाता है.'

सिनॉप्सिस में आगे लिखा है, 'पावर दी नहीं जाती है, उसे छीना जाता है, और वह हमेशा रिपेमेंट मांगता रहता है. जैसे-जैसे स्मगलिंग रूट्स बैटलग्राउंड बन जाते हैं और वफादारियां शक में बदल जाती हैं, पैरानॉइया सर्वाइवल का जरिया बन जाता है. आखिर में, उसकी चुनी चीजों के परिणामों से ज्यादा ताकतवर उसके अंदर का गहरा गड्ढा बन जाता है.' फिल्म को 18 TBC रेटिंग दी गई है, यानी 18+ टू बी कन्फर्म्ड.

Advertisement

धुरंधर 2 से होगी टक्कर

'टॉक्सिक', गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है. वेंकट के. नारायण और यश ने अपने बैनर्स KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत इसे प्रोड्यूस किया है. इसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं. यह यश की 19वीं फिल्म है और KGF सीरीज के बाद उनकी पहली फिल्म है. इसे एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है. हालांकि यह अन्य साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में भी रिलीज होगी

'टॉक्सिक', सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी और आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से सीधी टक्कर लेगी. सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों को लेकर बढ़िया उत्साह देखने को मिल रहा है. देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement