बिहार: कॉलेज कैंटीन के खाने में सांप निकलने का दावा, कई छात्र बीमार

आरोप है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. गुरुवार की रात जब छात्रों को भोजन दिया गया तो उस खाने में जहरीला सांप का बच्चा निकला. जब तक भोजन में सांप का पता चलता तब तक कुछ छात्रों ने भोजन कर लिया था. 

Advertisement
छात्रों ने किया कैंटीन के खाने में सांप निकलने का दावा छात्रों ने किया कैंटीन के खाने में सांप निकलने का दावा

aajtak.in

  • पटना,
  • 16 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

बिहार के बांका से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के खाने में मरा हुआ सांप निकलने का दावा किया जा रहा है. छात्रों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे छात्रों को खाना प्राइवेट मेस से मुहैया कराया जाता रहा है.

कुछ छात्रों ने खा लिया था खाना

Advertisement

आरोप है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. गुरुवार की रात जब छात्रों को भोजन दिया गया तो उस खाने में जहरीला सांप का बच्चा निकला. जब तक भोजन में सांप का पता चलता तब तक कुछ छात्रों ने भोजन कर लिया था. 

कॉलेज पहुंचीं जिलाधिकारी
 
खाने के बाद उन छात्रों की तबीयत खराब होने लगी. 10 से 15 छात्रों को बांका सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद सभी छात्रों को वापस कॉलेज भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका सदर एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. कुछ देर बाद बांका की जिलाधिकारी अंशुल कुमार भी कॉलेज पहुंची और खुद मामले की जांच की. हालांकि अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बचते रहे.

Advertisement

प्रशासन ने खारिज किया दावा

हालांकि बांका SDO अभिनाश कुमार ने कहा कि प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि खाना में कीड़ा निकला है. खाने में अनियमितता होगी तभी बच्चे हंगामा कर रहे थे. हमने मामले की जांच की थी. मेस वाले पर जुर्माना लगाया गया है. बच्चों को समझाकर फिर से खाना बनवाया गया और प्रिंसिपल, बच्चों ने एक साथ भोजन किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »