'गौमूत्र राज्यों में चुनाव जीतती है BJP...', संसद में MP के बयान पर हंगामा

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. इसमें विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी बात होने लगी. इस दौरान सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधा और फिर खुद घिर गए.

Advertisement
सांसद सेंथिल कुमार सांसद सेंथिल कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

संसद के शीतकालीन सत्र के साथ-साथ सदन में होने वाले हंगामों की शुरुआत भी हो चुकी है. मंगलवार को कार्यवाही के दौरान द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के सांसद सेंथिल कुमार की टिप्पणी पर विवाद हो गया है.

सदन में चर्चा के दौरान सांसद सेंथिल कुमार ने कहा, 'बीजेपी की चुनाव जीतने की शक्ति मुख्य रूप से हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित है, या यूं कहें गौमूत्र राज्यों तक सीमित है. तुम लोग दक्षिण भारत नहीं आ सकते.'

Advertisement

सेंथिल कुमार का ये बयान पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर तंज कसते हुए था. इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी सरकार बना रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा मिजोरम में ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) विजयी हुई है.

बीजेपी सांसद ने दिया जवाब

अब सेंथिल कुमार के बयान पर हंगामा मचा है. बीजेपी सांसद जगन्‍नाथ सरकार ने इसपर कहा, 'बीजेपी को पूरा देश स्वीकार कर रहा है. जो टिप्पणियां कर रहा है उसको ज्ञान नहीं है. उसके भारत की संस्कृति का पता नहीं है. लेकिन हम सबको पता है कि लोग बीजेपी और पीएम मोदी में भरोसा जताते हैं. वह भारत के ही नहीं अंतरराष्ट्रीय नेता बन चुके हैं.'

इस बयान पर नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है. बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने कहा है कि सेंथिल को तुरंत माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी बयान का विरोध किया है. वह बोले कि हम लोग गौमाता का सम्मान करते हैं. वहीं मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सनातन का अपमान बर्दाशत नहीं किया जाएगा.

Advertisement

DMK सांसद के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद है, इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. आने वाले समय में इसका खामियाजा डीएमके को भुगतना पड़ेगा.

उन्होंने आगे कहा, 'गाय हमारी माता है, सनातन काल से हम इसको पूजते आ रहे हैं. इस तरह की बातें कष्टकारी हैं. इसको देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.' बृजेश पाठक आगे बोले कि बीजेपी पीएम मोदी के नेतृत्व में हर जगह डंका बजाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »