ध्रुव राठी को साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, 8 साल पुराने मानहानि केस में कार्रवाई

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने विकास सांकरित्यायन उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला 'BJP IT Cell Part 2' नाम के विवादित वीडियो से जुड़ा है.

Advertisement
यूट्यूब वीडियो पर ध्रुव राठी को जमानती वारंट जारी किया गया है. (Photo- PTI) यूट्यूब वीडियो पर ध्रुव राठी को जमानती वारंट जारी किया गया है. (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. यह 2018 में दर्ज आपराधिक मानहानि का मामला है, जिसे बीजेपी आईटी सेल के सदस्य विकास पांडे ने दायर किया था. शिकायत में ध्रुव राठी पर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो के जरिए मानहानि करने का आरोप लगाया गया है.

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने यह आदेश तब दिया, जब समन तामील कराने पहुंचे प्रोसेस सर्वर ने बताया कि ध्रुव राठी का घर बंद था. इस मामले में अदालत का विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है. कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मानहानि केस में ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर साकेत कोर्ट का समन चस्पा

कई साल से समन तामील कराने की कोशिश

यह घटनाक्रम 12 अक्टूबर को अदालत की तरफ से ध्रुव राठी के लिए नए सिरे से समन जारी किए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है. उस समय कोर्ट ने कहा था कि शिकायतकर्ता कई साल से उन्हें समन तामील कराने की कोशिश कर रहा है. अदालत ने ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित आवास पर नए समन भेजने का निर्देश दिया था.

2019 में ध्रुव राठी को समन जारी करने की बात

विकास पांडे की तरफ से पेश हुए वकील समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के लिए भारत आए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर ध्रुव राठी रिहा, पुलिस ने कहा- जंतर-मंतर आने की कोई कोशिश की गई तो...

अदालत ने अपने आदेश में यह भी दर्ज किया कि ध्रुव राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था. अब इस मामले में जमानती वारंट जारी होने के बाद आगे की कार्यवाही 31 अक्टूबर को होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »