दिल्ली शराब घोटाले की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने बनाई नई बेंच

दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति मामले में CBI याचिका सुनवाई के लिए नई बेंच बनाई है. केजरीवाल सहित संबंधित नेताओं पर अवमानना केस भी चलेगा.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं के खिलाफ अवमानना का केस चलेगा. (File Photo: ITG) अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं के खिलाफ अवमानना का केस चलेगा. (File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल और अन्य को आरोपमुक्त करने के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नई बेंच बनाई है. जस्टिस मनोज जैन की सिंगल जज बेंच इन मामलों की सुनवाई करेगी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अदालत की आपराधिक अवमानना के आरोप में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की शुरुआत करने की सिफारिश के साथ खुद को सुनवाई से अलग करने के बाद चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने इस नई बेंच को जिम्मेदारी सौंपी है.

Advertisement

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर कथित मानहानिकारक पोस्ट करने के मामले में उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना शुरू की है. 

वहीं, केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य के खिलाफ आपराधिक अवमानना के मामले की सुनवाई भी हाईकोर्ट में खंडपीठ करेगी.

19 मई को सुनवाई 

आपराधिक अवमानना के मामले पर जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविन्द्र डुडेजा की बेंच सुनवाई करेगी. मंगलवार को हाईकोर्ट में इन दोनो मामलों पर संबंधित बेंच सुनवाई करेगी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने अवमानना की कार्यवाही शुरू की है, वे उसी मामले में मुख्य आरोपी भी हैं. इसलिए, किसी भी पूर्वाग्रह से बचने के लिए उन्होंने मुख्य मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने का फैसला किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement