दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी थी. पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है.
प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और दिल्ली के दूसरे इलाकों में पहुंच रहे लगभग 400 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है.
शनिवार दोपहर एक बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की जगह सन्नाटा पसरा हुआ है. मौके पर पुलिस के जवान ही तैनात दिखाई दिए. CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन इस वक्त जंतर-मंतर पर पुलिस के अलावा और कोई मौजूद नहीं है.
शनिवार को पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं. लगभग 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान निगरानी के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है, जो अंधेरे में भी काम करते हैं. इसका उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करना है ताकि पुलिस पर लगे आरोपों का वीडियो सबूत के जरिए जवाब दिया जा सके. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और मेट्रो स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर, पुलिस ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दिपके के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest Live Update: कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी, 2 पुलिसवाले जख्मी, 50 प्रदर्शनकारी हिरासत में
खास बात तो ये है, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के विमान की लैंडिंग से पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस की व्यापक तैनाती की गई. एयरपोर्ट पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद थे.
सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी कर रही है. इसके अलावा, दिल्ली के तमाम रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. जंतर-मंतर और उसके आसपास पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर भर में, खासकर जंतर-मंतर और अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है. कई रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, वहीं कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. वहीं, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए इलाके में BNS की धारा 163 लागू होने की घोषणाएं कर रही है.
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा. हर एक जोन की निगरानी IPS स्तर के अधिकारी करने वाले हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अलग-अलग यूनिट के बीच तालमेल बनाने का काम करेंगे, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. इसके साथ ही संवेदनशील जगहों पर 300 से ज्यादा ऑडियो, वीडियो CCTV कैमरे लगाए गए.
श्रेया चटर्जी / अरविंद ओझा / मुस्तफा शेख