scorecardresearch
 
Advertisement

CJP प्रदर्शन: दिल्ली के कई इलाकों से प्रदर्शनकारियों की धरपकड़, देखें पुलिस का एक्शन

CJP प्रदर्शन: दिल्ली के कई इलाकों से प्रदर्शनकारियों की धरपकड़, देखें पुलिस का एक्शन

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है और अलग-अलग इलाकों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. प्रदर्शन की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पहुंचते ही CJP के कई प्रमुख चेहरों को हवाई अड्डे से ही डिटेन कर लिया गया. इसके अलावा दिल्ली के प्रमुख चौराहों और इलाकों में पुलिस बल तैनात है. प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है ताकि किसी भी स्थान पर एकत्र हो रही भीड़ की तुरंत पहचान की जा सके. सुरक्षाकर्मियों को बॉडी कैम भी दिए गए हैं ताकि अप्रिय घटनाओं और बदसलूकी से बचा जा सके.

Advertisement
Advertisement