Advertisement

Delhi CJP Protest Live Update: जंतर-मंतर 2.0: मुंबई से दिल्ली के लिए निकले अभिजीत दिपके, आशुतोष की Insta Post- कुछ घंटों में मिलते हैं

aajtak.in | 10 अक्टूबर 2026, 8:20 AM IST

Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने आज 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है. राजधानी दिल्ली के कई रास्तों पर डायवर्जन है और जगह-जगह पुलिस की चेकिंग जारी है. बॉर्डर पर भी सुरक्षा बल तैनात हैं.

जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए अभिजीत दिपके मुंबई से रवाना हो चुके हैं

Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. फिर भी प्रशासन अलर्ट पर है.

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट कल से ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे. DMRC की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. 

CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा था कि, 'CJP की ओर से आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है. यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ. पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'

CJP प्रोटेस्ट को लेकर देश की राजधानी दिल्ली और अन्य जगहों पर क्या कुछ चल रहा है, जानने के लिए Live Update यहां देखते रहें.

8:20 AM (3 मिनट पहले)

बॉडी कैमरे लगाकर प्रदर्शन के बीच तैनात होंगे दिल्ली पुलिस के जवान

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की खासियत यह है कि ये अंधेरे में भी काम करते हैं और घटनाओं को रिकॉर्ड कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, 'ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. धक्का-मुक्की या हाथापाई जैसी स्थिति में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमने किसी के साथ कुछ किया है या नहीं. ये कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे.'

8:19 AM (4 मिनट पहले)

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं- दिलीप घोष

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ट्रेनों के रद्द होने और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है. कोलकाता में उन्होंने कहा कि दिल्ली में अशांति पैदा करने की कोशिशों से आम जनता को परेशानी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से इंतजाम किए हैं.

दिलीप घोष ने कहा, 'सरकार ने पहले से व्यवस्था की है, ताकि दिल्ली के निवासियों समेत आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और बाहर से आने वाले लोग कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न कर सकें.'
उन्होंने आगे कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर किसी को विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार है. किसी को भी प्रदर्शन करने से नहीं रोका गया है. हालांकि, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को रोकना जरूरी है.'

8:18 AM (6 मिनट पहले)

आशुतोष रांका ने Insta पर लिखा- See you in a few hours, Delhi!

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है. वहीं इसी बीच आशुतोष रांका ने Insta पर एक फोटो पोस्ट की है औऱ लिखा है कि 'कुछ घंटों में दिल्ली में मिलते हैं.'

 

8:08 AM (16 मिनट पहले)

25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा 45 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं.

Advertisement
8:08 AM (16 मिनट पहले)

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं. दीपके मुंबई के फोर सीजन्स होटल से मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले. CJP के एक पदाधिकारी के मुताबिक, उनके सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.

7:14 AM (एक घंटा पहले)

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज, यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
 

दिल्ली में कई रास्तों पर डायवर्जन
7:12 AM (एक घंटा पहले)

शुक्रवार शाम को कई रास्तों पर रहा भारी जाम

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहन रेंगते नजर आए. वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी. सरहौल बॉर्डर पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे दिल्ली जाने वाले और नौकरी से घर जा रहे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा.

7:12 AM (एक घंटा पहले)

Delhi CJP Protest: इन रास्तों पर आज डायवर्जन

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

शनिवार सुबह 6:00 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं. इनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् 'टी' पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर समेत कई इलाके शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके.

7:11 AM (एक घंटा पहले)

CJP Delhi Protest: 'यातायात और आम लोगों का रास्ता न रोकें...', संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पर अनाउंसमेंट

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

CJP Delhi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस बीच संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन को लेकर अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं.

 

Advertisement
7:06 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest: संसद मार्ग इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही दोनों इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है.

 

7:03 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest Delhi: अप्सरा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बल की तैनाती

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

CJP Protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के अप्सरा बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

 

7:01 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest: टिकरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
 

 

7:00 AM (एक घंटा पहले)

Delhi CJP Protest: CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

Delhi CJP Protest:दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं.

CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग की गई है