रोबोटिक सिस्टम, हाईटेक वेपन... अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से लैस होगी इंडियन आर्मी

भारतीय सेना को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित 75 प्रोडक्ट्स मिल गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया. इनकी मदद से भारतीय सेना का मुश्किल से मुश्किल काम आसान हो जाएगा.

Advertisement
भारतीय सेना को मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत. (फाइल फोटो-PTI) भारतीय सेना को मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत. (फाइल फोटो-PTI)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST
  • राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए एआई प्रोडक्ट्स
  • भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है. चीन हो या पाकिस्तान, अब भारतीय सेना के लिए मुश्किल से मुश्किल काम आसान हो जाएंगे. दुनिया के कई देशों की सेनाएं अपने काम आसान बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहीं हैं और अब भारतीय सेना भी इससे लैस होने जा रही है. 

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने 75 प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया. इन प्रोडक्ट्स को भारतीय सेना को सौंप दिया गया है.

राजनाथ सिंह ने जिन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया, उनमें- एआई प्लेटफॉर्म ऑटोमेशन, ऑटोनोमस/ अनमैन्ड/ रोबोटिक्स सिस्टम, ब्लॉक चेन आधारित ऑटोमेशन, कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन, कम्प्यूटर एंड इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही, साइबर सिक्योरिटी, ह्यूमन बिहेवरियल एनालिसिस, इंटेलिजेंट मॉनिटरिंग सिस्टम, लीथल ऑटोनोमस वेपन सिस्टम, लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ऑपरेशनल डेटा एनालिटिक्स, मैनुफैक्चरिंग और मेंटेनेंस, टेस्ट इक्विपमेंट्स और स्पीच या वॉइस एनालिसिस शामिल हैं.

कुल मिलाकर, भारतीय सेना को ऐसी मशीनी ताकतें मिल गई हैं, जिनकी मदद से बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से पार किया जा सकता है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आसान भाषा में कहें तो मशीन को इस तरह से बनाना, ताकि वो इंसानों की तरह सोच-समझ सके और फैसले ले सके. इस तकनीक की मदद से ही ऐसे रोबोट बनाए जा रहे हैं, जो इंसानों की तरह बर्ताव करेंगे. 

Advertisement

एआई बेस्ड प्रोडक्ट्स लॉन्च करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस बात का सबूत है कि मनुष्य इस दुनिया का सबसे विकसित प्राणी है.

उन्होंने कहा कि जब युद्धों में इंसानों की भागीदारी रही है, तो अब एआई की मदद से ऑटोनोमस वेपन सिस्टम बनाए जा रहे हैं. ये इंसानों की मदद के बिना ही दुश्मनों के ठिकानों को नष्ट कर सकती है. इससे जवानों को भी ट्रेनिंग देने में मदद मिल रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्ध में एआई की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए हथियारों और सिस्टम को डेवलप किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि जो भी एआई के क्षेत्र में दिग्गज बनेगा, वो दुनिया का शासक बन जाएगा. हालांकि, भारत का इरादा दुनिया पर शासन करना नहीं है, हम वसुधैव कुटुम्बकम पर विश्वास रखते हैं. लेकिन हमें अपनी एआई टेक्नोलॉजी को विकसित करना चाहिए, ताकि कोई भी देश हम पर शासन करने के बारे में भी न सोच सके.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »