शहर-शहर कोरोना की नई लहर, एक हफ्ते में 67% बढ़े मरीज, एक्सपर्ट ने चेताया

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल में संक्रमित होने वाले मरीजों के आयु समूह (एज ग्रुप) की पहचान करना बेहद महत्वपूर्ण है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कम उम्र के लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं तो यकीनन हम कोरोना के एक और बड़ी लहर के मुहाने पर बैठे हैं.

Advertisement
Corona Virus Latest updates, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संकेत Corona Virus Latest updates, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संकेत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

देश में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी आती जा रही है. महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में ही देश के 80 फीसदी नए मामले दर्ज किए गए हैं. रविवार को महाराष्ट्र में 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. वहीं पंजाब, गुजरात, दिल्ली, यूपी और अन्य कई राज्यों में भी हालात बेकाबू हो चुके हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 823 नए मामले दर्ज किए गए हैं. लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा मामले दर्ज हुए. रोजाना के नए आंकड़ों के मामले में यह संख्या 25 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है. दिल्ली में संक्रमण (Delhi Corona Updates) दर 1 फीसदी से अधिक बरकरार है. वहीं, एक्टिव मरीज बढ़कर 3618 हो चुके हैं. सिर्फ मार्च में  2200 से ज्यादा एक्टिव मरीज बढे हैं. यही नहीं, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ-साथ रिकवरी रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है. हैरानी की बात ये है कि दिल्ली में 24 घंटे के भीतर एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 200 से अधिक बढ़ गई है. 

Advertisement

एक और बड़ी लहर के मुहाने पर देश
विशेषज्ञों के अनुसार, हाल में संक्रमित होने वाले मरीजों के आयु समूह (एज ग्रुप) की पहचान करना बेहद महत्वपूर्ण है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कम उम्र के लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं तो यकीनन हम कोरोना के एक और बड़ी लहर के मुहाने पर बैठे हैं. अब तक, 60 साल से ऊपर के उम्र वाले लोगों में ज्यादा संक्रमण पाया जा रहा था और 60 साल से नीचे के लोगों में बेहद कम संक्रमण था. लेकिन अगर यह बीमारी युवा वर्ग की तरफ बढ़ रही है तो हमें सतर्क रहने के साथ-साथ तेजी से इसके खिलाफ कदम उठाने की जरूरत है.

एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में 67 फीसदी की बढ़ोतरी
आंकड़ों के मुताबिक बीते एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में 67 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. इस बीते हफ्ते में इससे पिछले हफ्ते के मुकाबले 1 लाख ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. यही नहीं, बीते हफ्ते में कोरोना से होने वाली मौतों में भी 41 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो कि पिछले 9 हफ्तों के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है. 15 मार्च से 21 मार्च तक देश में कोरोना से 1,239 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, इस दौरान देश में 2.6 लाख नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. बता दें कि 8 से 14 मार्च तक के अंतराल में देश में कोरोना के 1.55 लाख नए मामले सामने आए थे.

Advertisement

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 823 नए कोरोना मामले दर्ज किए हैं और 613 लोग रिकवर हुए हैं. वहीं, इस दौरान 1 मरीज की मौत हुई है. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में...

  • कुल मामले: 6,47,984
  • कुल रिकवरी: 6,33,410
  • मृत्यु: 10,956
  • सक्रिय मामले: 3,618

महाराष्ट्र में कोहराम
महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) रिकॉर्ड तेजी से बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में एक दिन में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा केस आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 99 लोगों की मौत हुई है. अकेले मुंबई में कोरोना के 3775 केस सामने आए हैं. वहीं पुणे में कोरोना के 2900 नए केस दर्ज किए गए.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में 5408 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 32 मौतें दर्ज की गई हैं. आंकड़ों के मुताबिक पुणे में....

  • कुल मामले: 4,69,478
  • कुल रिकवरी: 4,20,966
  • कुल सक्रिय मामले: 39,112
  • मृत्यु: 9,569

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. यहां पिछले 24 घंटों में 3614 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं वहीं, 1859 मरीज रिकवर हुए हैं और 32 मरीजों की मौत हुई है. आंकड़ों के मुताबिक यहां कोरोना के...

  • कुल मामले: 1,93,080
  • कुल रिकवरी: 1,59,108
  • सक्रिय मामले: 29,348

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3775 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं, यहां 1647 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई है.

Advertisement
  • कुल मामले: 3,62,654
  • कुल रिकवरी: 3,26,708
  • मृत्यु: 11,582
  • सक्रिय मामले: 23,448

गुजरात में तेजी से बढ़ रहे केस
गुजरात में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1580 केस सामने आए हैं जो कि 28 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं. गुजरात में कोरोना के सबसे ज्यादा केस अहमदाबाद और सूरत शहर में आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद में 444 जबकि सूरत में कोरोना के 405 नए मामले सामने आए हैं.

पंजाब में रिकॉर्ड बना रहा कोरोना
पंजाब में भी खतरा बढ़ रहा है. यहां पिछले 24 घंटे में 2669 केस दर्ज किए गए, जो कि 19 सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है. बता दें कि पंजाब में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मामले 17 सितंबर को आए थे, जब 24 घंटे में 2,896 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए थे. रविवार का आंकड़ा भी इसके बेहद करीब है. पंजाब में मौतों का आंकड़ा भी चौका रहा है. यहां एक दिन में 44 लोगों की मौत हो गई है. लगातार चौथे दिन यहां 2000 से ज्यादा केस दर्ज किए गए. पंजाब में एक्टिव केस 18 हजार से ज्यादा हो गए  हैं. पंजाब में पिछले 24 घंटों में 1331 मरीज ठीक हुए.

आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में...

Advertisement
  • कुल मामले: 2,13,110
  • कुल रिकवरी: 1,88,529
  • मृत्यु: 6,324
  • सक्रिय मामले: 18,257

तमिलनाडु में 14 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा केस
तमिलनाडु में भी लगातार केस बढ रहे हैं. रविवार को यहां 1200 से ज्यादा केस आए. अब तक यहां 12 हजार से ज्यादा मौतें कोरोना से हुई है. फिलहाल एक्टिव केस की तादाद करीब 8 हजार का आंकडा छू रही है. तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 1,289 नए कोरोना मामले सामने आए जो 14 दिसंबर के बाद से एक दिन में मिलने वाले आंकड़ों में सबसे ज्यादा है. वहीं, पिछले 24 घंटे में यहां 668 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक यहां...

  • कुल मामले: 8,66,982
  • कुल रिकवरी: 8,46,480
  • मृत्यु: 12,599
  • सक्रिय मामले: 7,903

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,875 नए मामले दर्ज हुए और 2,251 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई. वहीं इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई. आंकड़ों के मुताबिक केरल में...

  • कुल रिकवरी: 10,74,805
  • मृत्यु: 4,495
  • सक्रिय मामले: 24,620

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1,715 नए कोरोना मामले, 1,048 मरीजों की रिकवरी और 2 मौतें दर्ज की गई है. यहां...

  • कुल मामले: 9,70,202
  • कुल रिकवरी: 9,44,256
  • मृत्यु: 12,434
  • सक्रिय मामले: 13,493

मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़े
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1322 नए मामले सामने आए हैं जो कि 8 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में यहां 663 रिकवरी और 3 मौतें दर्ज की गई हैं. आंकड़ों के मुताबिक यहां...

Advertisement
  • कुल मामले: 2,75,727
  • कुल रिकवरी: 2,63,821
  • मृत्यु: 3906
  • सक्रिय मामले: 8000

राजस्थान में खतरा बढ़ा, नई गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके तहत 25 मार्च से राजस्थान में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना  अनिवार्य होगा.

इससे पहले केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से आने वालों को लिए रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी, लेकिन अब इसे सभी राज्यों को लिए लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही  एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की जांच की जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »