40 दिन में रेलवे को डिरेल करने की 18 साजिशें... कौन कर रहा है लोन वुल्फ अटैक की प्लानिंग

उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा और तेलंगाना से लेकर मध्य प्रदेश तक लगातार रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लोहे की छड़ें और गाड़ी के पहिये जैसी चीजें बरामद हो रही हैं. इस बीच पिछले 40 दिनों में ऐसी 18 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नजर आ रही है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों को पलटाने की बड़ी साजिश चल रही है. पिछले 40 दिनों में ऐसी 18 वारदात सामने आ चुकी हैं, जब रेलवे ट्रैक पर कभी गैस सिलेंडर, कभी साइकिल, कभी पत्थर तो कभी लोहे के सरिये बरामद किए गए. ये खतरा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि देश की ज्यादातर आबादी अपने सफर को आसान बनाने के लिए ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करती है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन ट्रेनों पर लोन वुल्फ अटैक की प्लानिंग कर रहा है.

Advertisement

ऐसा नहीं है कि रेलवे ट्रैक पर यह सब सामान मिलने की घटनाएं कुछ विशेष शहरों या राज्यों में ही आई हैं. बल्कि, ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा और तेलंगाना से लेकर मध्य प्रदेश तक सभी जगह देखने को मिल रही हैं. आइए आपको उन 18 घटनाओं के बारे में बताते हैं, जो पिछले 40 दिनों में सामने आई हैं.

1. एक अगस्त 2024

> उत्तर प्रदेश के लखनऊ डिवीजन में लालगोपालगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर साइकिल और गैस सिलेंडर रखा मिला. इस मामले में गुलजार को गिरफ्तार किया गया, जो रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और साइकिल रखने के बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. इस वीडियो को उसने YouTube पर अपलोड भी किया था.

2. पांच अगस्त 2024

> एक बार फिर यूपी के लखनऊ डिवीजन के लालगोपालगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और साइकिल पड़े मिले. इस मामले में गुफरान को पकड़ा गया, जो लाल गोपालगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर कैंची, गैस सिलेंडर और दूसरे घरेलू सामान रखकर वीडियो बना रहा था.

Advertisement

3. 17 अगस्त 2024

यूपी के कानपुर नगर में गोविंदपुर और भीमसेन के पास साबरमती एक्सप्रेस (19168) के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन के लोको पायलट ए.पी. बुंदेला के मुताबिक ट्रेन किसी चीज से टकराने के बाद पटरी से उतर गई. मौके पर, पुरानी रेलवे पटरी का एक टुकड़ा (लगभग 3 फीट लंबा) और एक लोहे का क्लैंप मिला.

4. 17 अगस्त 2024

> पंजाब के फिरोजपुर के करतारपुर रेलवे स्टेशन के पास HC गुरप्रीत सिहं पर 5-6 चहंग सिखों ने कृपान से हमला कर दिया.

5. 18 अगस्त 2024

> मध्य प्रदेश के जबलपुर के पास गढ़ा कछपरा के मध्य रेलवे लाइन पर पड़ी लोहे की छड़ें पड़ी मिली थीं. शुरुआत जांच ले पता चला कि किसी शख्स ने रेलवे की लोहे की छड़ें चुरा ली थीं और उन्हें ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन जब उसने देखा कि ट्रेन आ रही है तो उसे वहीं छोड़कर चला गया. 

6. 20 अगस्त 2024

> यूपी के प्रयागराज के पास किसी अज्ञात शख्स ने रेलवे ट्रैक पर बाइक का एलॉय व्हील रख दिया. यहां ट्रेन संख्या KN2733541 मोटरसाइकिल रिम से टकराकर रुक गई. जांच करने पर झाड़ियों में एक एलॉय व्हील और एक प्लास्टिक बैग मिला.

7. 20 अगस्त 2024

Advertisement

> सीटी प्रमोद कुमार और आरक्षी मो. जावेद की डेड बॉडी रेलवे स्टेशन के पास मिली. दरअसल, जब वे काफी देर तक नहीं पहुंचे तो डीडीयू को सूचित किया गया. जांच करने पर दानापुर डिवीजन के निरीक्षकों और चौकियों के साथ समन्वय के बाद भदोहरा रेलवे स्टेशन के पास उनके शव मिले.

8. 22 अगस्त 2024

> मिर्जापुर के पास रेलवे ट्रैक के पास जीवनाथपुर स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जाते समय गोली मार दी गई. स्टेशन मास्टर को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया.

9. 24 अगस्त 2024

> राजस्थान के अजमेर जिले के जवाईबांध और बिरोलिया के बीच अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए.

10. 24 अगस्त 2024

> एक बार फिर राजस्थान के अजमेर जिले के जवाईबांध और बिरोलिया के बीच अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए.

11. 23 अगस्त 2024

> यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज-शमसाबाद के बीच ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखा मिला.

12. 28 अगस्त 2024

> राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा गुगोर और भुलोन के बीच पटरी पर एक मालगाड़ी मोटरसाइकिल की चेसिस से टकरा गई. जांच में कीचड़ से लथपथ मोटरसाइकिल चेसिस बरामद किया गया.

Advertisement

13. 30 अगस्त 2024

> तेलंगाना के रंगारेड्डी के लिंगमपल्ली और हाफिजपेट स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे की रॉड रखी मिली.

14. 30 अगस्त 2024

> झारखंड के पलामू जिले डाल्टन गंज और कजरी सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक से कुल 100 पैंड्रोल क्लिप चोरी कर लिए गए.

15. 30 अगस्त 2024

> ओडिशा के संबलपुर में बिलासपुर-सुरला रोड स्टेशनों के बीच डाउन लाइन ट्रैक के पास रखा पीएससी स्लीपर ट्रेन के कंपन के कारण ट्रैक पर फिसल गया. स्लीपर ट्रेन के फुटबोर्ड से उलझ गया. लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और फील्ड स्टाफ को स्लीपर हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी.

16. 4 सितंबर 2024

> शिवपरुी-पाडरखेड़ा स्टेशनो के बीच बीना-ग्वालियर पैसेंजर पत्थर से टकरा गई. रेलवे ट्रैक के संयुक्त निरीक्षण के बाद दोनों ओर पत्थर के निशान पाए गए.

17. 4 सितंबर 2024

> महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के कुर्दुवाड़ी स्टेशन यार्ड के पास ट्रैक पर फाउलिंग मार्क स्टोन (पत्थर) पाया गया, जिसके कारण टावर वैगन ट्रैक पर रुक गया. इसकी लंबाई 4 फीट, चौड़ाई आधा फीट और वजन लगभग 80-90 किलो था.

18. 9 सितंबर 2024
> यूपी के कानपुर के बैरागपुर और उत्तरीपुरा के बीच ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी. ड्राइवर ने ब्रेक मारकर ट्रेन रोकी और अधिकारियों की इसकी सूचना दी. मौके से पेट्रोल भरी कांच की बोतल, माचिस, बारूद आदि सामान मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »