'पीएम मोदी देश के छात्रों से मांगें माफी, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा', राहुल गांधी की सरकार से मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को छात्रों के साथ हुए घटनाक्रम के लिए माफी मांगनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
राहुल गांधी ने कहा- छात्रों की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें. (Photo: PTI) राहुल गांधी ने कहा- छात्रों की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:33 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों के साथ हुए घटनाक्रम के लिए माफी मांगनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दें.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मैं लोकसभा स्पीकर के पास गया और उनसे कहा कि छात्रों के साथ जो हुआ, उस पर डिबेट करने की इजाजत मिलनी चाहिए. स्पीकर ने कहा कि उन्हें सरकार से इजाजत लेनी होगी, लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद यह साफ हो गया कि सरकार डिबेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखती थी.

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि इसके बाद हमने प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला किया. उन्होंने सवाल उठाया कि भारत की शिक्षा व्यवस्था क्यों चरमरा रही है, पेपर लीक की घटनाएं क्यों हो रही हैं, भारत में शिक्षा इतनी महंगी क्यों है और परिवारों को अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए आर्थिक रूप से बर्बाद क्यों होना पड़ता है.

राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि छात्रों की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें. इसके अलावा, जिन्होंने छात्रों को मारा है या उन्हें ह्यूमिलिएट किया है, उन पर कार्रवाई की जाए. साथ ही, छात्रों पर लगाए गए केस हटाए जाएं.

राहुल ने आगे बताया कि विपक्ष चाहता है कि इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में डिबेट हो, हम अपनी बात रख सकें. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव दिया कि जो आपकी सरकार ने आपके होम मिनिस्टर ने किया. उसके लिए आप देश के छात्रों से माफी मांगें. साथ ही, जल्द से जल्द परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था पर रिफॉर्म शुरू करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »