दिल्ली में चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उपद्रवी सुरक्षाकर्मियों पर हमला करते दिख रहे हैं. 21 जुलाई की रात लगभग 08:15 बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे CJP के प्रदर्शन के दौरान यह हिंसा देखने को मिली है.
नए एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवियों की उग्र भीड़ ने सुरक्षा में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की गाड़ी (वज्र वाहन) को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
आपको बता दें कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और किसान संगठनों द्वारा आयोजित 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.
पुलिस ने इस पूरे मामले में 10 एफआईआर दर्ज की हैं. संसद मार्ग थाने में 4 FIR, कनॉट प्लेस थाने में, 3 FIR मंदिर मार्ग थाने में 1 FIR दर्ज की गई है. वहीं 1 FIR बाराखंभा रोड थाने और 1 FIR कर्तव्य पथ थाने में हुई है.
यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में शामिल 70 लोग जमानत पर रिहा
दिल्ली पुलिस ने 21 जुलाई को RAF और पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि इन सभी मामलों की जांच तेजी से जारी है. पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.
21 जुलाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान को भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया. उपद्रवियों ने जवान के साथ जमकर मारपीट की और उसकी लिंचिंग करने की कोशिश की.
हिमांशु मिश्रा