CJP प्रोटेस्ट में शामिल 70 लोग जमानत पर रिहा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 6 FIR

NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला था. जंतर-मंतर से संसद की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी. 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया था.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की जांच लगातार जारी है. (Photo- PTI) दिल्ली पुलिस की जांच लगातार जारी है. (Photo- PTI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:24 AM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया था, उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं, अब जानकारी के मुताबिक सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने अब तक 6 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं. अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. 

Advertisement

वहीं, दिल्ली पुलिस की जांच लगातार जारी है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, संजय निरुपम बोले- विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा

इस बीच दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर लोगों को हिरासत में लेने और उन्हें वकीलों से मिलने की इजाजत न देने के बारे में जो दावे किए जा रहे हैं, वे गुमराह करने वाले और गलत हैं. यह साफ किया जाता है कि अभी किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अनवेरिफाइड जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह दी है.

बता दें, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला था. जंतर-मंतर से संसद की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी. 

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इस झड़प दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे. पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »