'घुसपैठ की वजह से 1946 जैसे हालात की ओर बढ़ रहा बंगाल', सुकांत मजूमदार का TMC पर आरोप

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में सीमा-पार संपर्क वाले मुस्लिम ‘स्प्लिंटर ग्रुप्स’ सक्रिय हो रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं.

Advertisement
भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मुस्लिम स्प्लिंटर ग्रुप के गठन का आरोप लगाया है. (Photo: PTI) भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मुस्लिम स्प्लिंटर ग्रुप के गठन का आरोप लगाया है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में सीमा-पार संपर्क वाले मुस्लिम समूहों की घुसपैठ और बसावट बढ़ रही है, जो कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कई मुस्लिम ‘स्प्लिंटर ग्रुप्स’ उभर रहे हैं, जिस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है.

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत में मजूमदार ने कहा कि हालात बिगड़ने से पहले सचेत होने की आवश्यकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य '1946 से पहले' जैसे हालात की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने पर स्थिति बदली जाएगी. उनका दावा था कि अनिश्चितता के माहौल से बंगाल को निकालकर सुरक्षित और संरक्षित वातावरण केवल बीजेपी ही दे सकती है.

यह भी पढ़ें: SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड

मजूमदार ने 1946 के ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कोलकाता में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी. बता दें कि 1946 में मुस्लिम लीग के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ के आह्वान के बाद तीन दिनों तक दंगे हुए थे, जिनमें हजारों लोगों की जान गई थी. हालांकि, उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर अपनी टिप्पणी को चेतावनी के तौर पर बताया. मजूमदार ने विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों पर चिंता जताई.

Advertisement

उन्होंने मालदा जिले के वैष्णवनगर और मुर्शिदाबाद जैसे क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यहां सीमा-पार से आने वाले घुसपैठियों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण मिल रहा है. सुकांत मजूमदार ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में बढ़ती गतिविधियां राज्य की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य की एजेंसियों से हालात पर कड़ी नजर रखने और प्रभावी कदम उठाने की मांग की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »