कौन है नीतीश कैबिनेट का सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री? जानिए CM सहित सभी नेताओं की संपत्ति

नीरज कुमार सिंह, बिहार सरकार के सबसे अमीर मंत्री हैं. उन्होंने संपत्ति का जो ब्यौरा पब्लिक किया है, उसके मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 13. 98 करोड़ रुपए है.

Advertisement
बिहार के CM नीतीश कुमार (फाइल फोटो/PTI) बिहार के CM नीतीश कुमार (फाइल फोटो/PTI)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 01 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

साल 2024 के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित सूब के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी राज्य कैबिनेट सचिवालय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिक की है. यह परंपरा साल 2005 से चली आ रही है, जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. आइए जानते हैं कि बिहार सरकार के मंत्रियों की संपत्ति क्या है...

Advertisement

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति को लेकर जो जानकारी दी है, उसमें पहली बार उन्होंने अपने बेटे निशांत को आश्रितों के लिस्ट से बाहर किया है. अब तक हर बार निशांत का नाम नीतीश कुमार 'Dependent' के रूप में लिखा करते थे और उनके नाम पर भी जितनी संपत्ति थी, उसका भी लेखा-जोखा दिया जाता था लेकिन पहली बार निशांत का नाम 'Dependent' के रूप में नहीं दिखाया गया है.

पब्लिक की गई जानकारी के मुताबिक, नीतीश के पास केवल 21 हजार रुपए कैश है. इसके अलावा उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 69 लाख 97 हजार 741 रुपए है, जिसमें दिल्ली का 1 करोड़ 48 लाख रुपए का फ्लैट भी शामिल है. इसके साथ ही, नीतीश के पास 12 गए और 9 बछड़े भी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी, नीतीश, CM योगी, अखिलेश यादव... नए साल के बधाई संदेश में किसने क्या कहा?

सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री: सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी संपत्ति को लेकर जो जानकारी सार्वजनिक की है, उसके मुताबिक उनके पास कल 11.48 करोड़ की संपत्ति है. सम्राट चौधरी के पास 67 लाख रुपए कैश और एक रायफल भी है, जिसकी कीमत 4 लाख है.

विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री: बिहार सरकार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो संपत्ति का बुरा सार्वजनिक किया है, उसके मुताबिक उनके पास कल 7.93 करोड़ की संपत्ति है.

नीतीश मिश्रा, उद्योग मंत्री: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के पास 2.50 करोड़ की चल संपत्ति और 5.44 करोड़ की अचल संपत्ति है.

मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के पास कुल 3.64 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है.

दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के पास कुल 9.60 करोड़ की संपत्ति है.

यह भी पढ़ें: आंदोलन के बीच सियासी लड़ाई... बिहार में BPSC छात्रों का आंदोलन क्यों तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर के क्रेडिट वॉर में बदल गया?

नीरज कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री: नीरज कुमार सिंह, बिहार सरकार में सबसे अमीर मंत्री है. उनकी कुल संपत्ति 13. 98 करोड़ है. उनके पास 3.26 करोड़ की चल संपत्ति और 10.72 करोड़ की अचल संपत्ति है. नीरज कुमार सिंह की संपत्ति के बारे में उनकी पत्नी की भी संपत्ति शामिल है.

Advertisement

सुरेंद्र मेहता, खेल मंत्री: नीतीश सरकार में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता सूबे के सबसे गरीब मंत्री है. उनके पास 65.18 लाख की संपत्ति है और उन पर 53.17 लाख का सरकारी बकाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »