मणिपुर में रविवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि ये भूकंप के झटके रविवार सुबह मणिपुर के उखरूल में महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उखरूल में ये झटके सुबह-सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए. इसकी गहराई जमीन से 109 किलोमीटर अंदर थी.
Earthquake of Magnitude:4.3, Occurred on 23-05-2021, 06:56:42 IST, Lat: 24.79 & Long: 94.94, Depth: 109 Km ,Location: 49km ESE of Ukhrul, Manipur, India for more information Download the BhooKamp App
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake)पिछले 24 घंटे में देश के तीन अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सबसे पहले शनिवार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर लद्दाख के कारगिल में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. उसके बाद जम्मू के कटरा में दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके आए. वहीं, शनिवार सुबह मणिपुर के उखरूल में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
aajtak.in