कुणाल घोष पर हमले से भड़के अभिषेक बनर्जी, BJP पर लगाया डराने-धमकाने का आरोप

टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर कथित हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पाला बदलने से इनकार करने पर निशाना बनाया गया और राज्यपाल आरएन रवि से मामले में हस्तक्षेप की अपील की.

Advertisement
कुणाल घोष पर कथित हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा. कुणाल घोष पर कथित हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर हमले को लेकर पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बेलियाघाटा से विधायक कुणाल घोष पर यह हमला 18 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार हुआ है.

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया और कथित तौर पर इसलिए परेशान किया क्योंकि उन्होंने पाला बदलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की सुरक्षा और स्थिति ऐसी है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे पश्चिम बंगाल में आम नागरिकों के साथ क्या हो रहा होगा.

Advertisement

उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि से तुरंत हस्तक्षेप करने और पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात करने की अपील की. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हर आरोपी की पहचान कर उसे कानून के मुताबिक सजा दिलाई जानी चाहिए और हिंसा तथा डराने-धमकाने का यह सिलसिला रुकना चाहिए.

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह मानती है कि उसने पश्चिम बंगाल में जनता के जनादेश के जरिए जीत हासिल की है, तो पाला बदलने से इनकार करने वालों के खिलाफ डराने-धमकाने और इस तरह की रणनीति का सहारा क्यों लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता शांति, सुरक्षा और कानून का राज चाहती है और राजनीतिक हिंसा की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है.

शनिवार को अंडे से हुआ था हमला

Advertisement

इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सैरामपुर में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने जा रहे टीएमसी विधायक कुणाल घोष की कार पर कथित तौर पर पत्थर और अंडे फेंके गए थे. पार्टी नेता के मुताबिक, उत्तरपाड़ा इलाके में काले झंडे लेकर पहुंचे लोगों के एक समूह ने कुणाल घोष की गाड़ी को घेर लिया और ‘गो बैक’ के नारे लगाए.

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने टीएमसी विधायक की कार पर अंडे और पत्थर फेंके, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया. कुणाल घोष ने इसे ‘जंगल राज’ बताते हुए कहा था कि उनकी कार पर पत्थर और अंडे फेंके गए और रास्ता रोक दिया गया. उन्होंने पुलिसकर्मियों के मौके पर मौजूद नहीं होने का भी आरोप लगाया था. कुणाल घोष बाद में शिकायत दर्ज कराने के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार या भवानी भवन जाने की बात कहते हुए भवानी भवन पहुंचे थे. हालांकि, उनका आरोप था कि उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा था कि वह पुलिस अधिकारी से बात करना और अपनी कार की स्थिति दिखाना चाहते थे, लेकिन उन्हें पुलिस से मदद नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अलीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »