'अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...', हिरासत के बाद सामने आया अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड Video

हिरासत में लिए जाने के बाद सीजेपी फाउंडर दिपके की ओर से प्रि-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया गया है और कहा- हमको हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्ये शिंदे मूवमेंट को लीड करेंगे.

Advertisement
अभिजीत दिपके ने प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया है अभिजीत दिपके ने प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी ओर से एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया गया है. इस वीडियो में दिपके ने कहा है कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे. दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच यह वीडियो संदेश सामने आया है.

Advertisement

वीडियो में दिपके कह रहे हैं कि 'अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि मैं, आशुतोष रांका और सौरव दास तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसी स्थिति में अब इस आंदोलन आंजिक्य शिंदे लीड करेंगे.'

बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »