राम मंदिर दान चोरी केस: संजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

राम मंदिर दान चोरी मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज और कैश की बरामदगी जैसे सबूत सामने आने के बाद भी, कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई है.

Advertisement
संजय सिंह ने कार्रवाई न करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की. (Photo: PTI) संजय सिंह ने कार्रवाई न करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

राम मंदिर में मिले दान और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लगे आरोपों की जांच जारी है. इस बीच, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को मंदिर के दान में हुई कथित हेराफेरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भगवान राम के नाम पर मिले दान के कथित दुरुपयोग की जांच के लिए अयोध्या के एक पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement

संजय सिंह ने दावा किया कि CCTV फुटेज और कैश की बरामदगी जैसे सबूत सामने आने के बावजूद, कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने राम मंदिर की देखरेख करने वाले ट्रस्ट को भंग करने की भी मांग की.

यह भी पढ़ें: चाइल्ड पॉर्न, ड्रग्स तस्करी का ठिकाना... Telegram को नया डार्क वेब बताते हुए सरकार ने क्या-क्या कहा

संजय सिंह ने आरोपों पर कार्रवाई न करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और कथित गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले धार्मिक नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने की भी निंदा की. वहीं, AAP के आरोपों पर BJP की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई.

यूपी में 16 से 23 अगस्त तक पदयात्रा

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अलग घोषणा में सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 से 23 अगस्त तक अपनी 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा का छठा चरण आयोजित करेगी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा आजमगढ़ से जौनपुर तक शाहगंज होते हुए 110 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसमें बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक, सामाजिक भेदभाव और आरक्षण जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »