Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

उत्तर प्रदेश की वाराणसी स्नातक MLC सीट पर समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के केदार नाथ सिंह को भारी मतों के अंतर से हराया है. आशुतोष सिन्हा ने इस सफलता का श्रेय पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया है.

Advertisement
आशुतोष सिन्हा ने 55,046 वोट हासिल किए. (Photo- ITGD) आशुतोष सिन्हा ने 55,046 वोट हासिल किए. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

उत्तर प्रदेश की वाराणसी स्नातक MLC सीट पर समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है. वहीं, गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद हुए. इन खबरों के अलावा, कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने नंदनी दूध के दाम में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

आखिर आ ही गया वाराणसी का नतीजा, MLC चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा जीते 

उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल वाराणसी खंड स्नातक MLC सीट का नतीजा आखिरकार घोषित हो गया है. लंबे समय से चल रही मतगणना के बाद आए नतीजों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के प्रत्याशी केदार नाथ सिंह को शिकस्त दे दी है.

लखनऊ में BJP की दो दिवसीय बैठक, यूपी चुनाव 2027 का रोडमैप बनाएगी पार्टी, अमित शाह-CM योगी होंगे शामिल 

बीजेपी 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन करेंगे. बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

Advertisement

PM मोदी का गुजरात दौरा, ₹407.56 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 से 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान वे 30 अक्टूबर को बनासकांठा के भीलड़ी से 407.56 करोड़ रुपए की तीन अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. बनास डेयरी ने बनासकांठा के भीलड़ी में 127 एकड़ क्षेत्र में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर बनाया है.

बलोचिस्तान में मिलिट्री कैंप पर अटैक, 18 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराने का दावा 

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026 को वाशुक जिले के मश्केल इलाके में गोरिंदर स्थित फ्रंटियर कोर के कैंप को निशाना बनाया. BLF ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तान के 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए.

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत इन कोचों से तोड़ा नाता 

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से अलग होने का फैसला किया है. यह कदम फ्रेंचाइजी में चल रहे कोचिंग बदलावों का हिस्सा है. MI ने हाल ही में महेला जयवर्धने की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड को टीम का हेड कोच बनाया है.

Advertisement

ईरानी कंपनी और कराची पोर्ट के विवाद में पिस रहे 6 भारतीय, पाकिस्तान में 7 महीने से जहाज में कैद 

सात महीने से एक जहाज पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर खड़ा है. जहाज पर सवार हैं 6 भारतीय नागरिक, जो पिछले सात महीने से अपने वतन लौटने का इंतजार कर रहे हैं. जहाज में बिजली नहीं है, मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता और परिवार से बात करने का मौका भी करीब 15 दिन में एक बार ही मिल पाता है. भारतीय क्रू मेंबर्स के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं.

आज 5 लाख करोड़ की कमाई... SENSEX 900 अंक उछला, इन स्‍टॉक में तगड़ी उछाल 

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली, क्‍योंकि अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक ने रेट्स को अनचेंज रखा. मार्केट बंद होने के बाद Sensex 905.01 या 1.24% चढ़कर 74,151.04 पर था और निफ्टी 238 अंक या 1.05 फीसदी चढ़कर 22,936.75 पर पहुंच गया. बीएसई टॉप 30 में से सिर्फ 4 शेयर ही गिरावट पर रहे और 26 शेयरों में तेजी रही.  

झटके में 8 रुपये लीटर महंगा हुआ दूध, कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला 

कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने दूध के दाम में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. यह बढ़ोतरी नंदिनी मिल्‍क के लिए दामों की गई है. कैबिनेट ने कहा कि इस बढ़ी हुई कीमत में से प्रति लीटर पर 7 रुपये का लाभ किसानों को दिया जाएगा, जबकि 1 रुपये प्रति लीटर का लाभ मिल्‍क फेडरेशन दिया जाएगा.

Advertisement

इमरान खान की बहन नौरीन की जेल में बिगड़ी तबीयत, हाई BP के बाद अस्पताल में भर्ती 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई. ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दिल से जुड़ी समस्याओं और हाई ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें जेल से अस्पताल स्थानांतरित करना पड़ा. इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं. 

SA vs AUS 3rd Test: स्टीव स्मिथ को गर्दन की चोट, स्कैन में निकली गंभीर समस्या, जानें कब होगी वापसी 

स्टीव स्मिथ गर्दन की चोट के कारण दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्कैन के बाद उनकी चोट की जानकारी दी है. स्मिथ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा, जो मंगलवार से शुरू हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »