बलोचिस्तान में मिलिट्री कैंप पर अटैक, 18 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराने का दावा

बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बलोचिस्तान में फ्रंटियर कोर के एक कैंप पर हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन का दावा है कि इस हमले में 18 पाकिस्तानी जवान मारे गए और कई घायल हुए. हमले में BLF की नई महिला यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन और क़ुरबान यूनिट शामिल थीं.

Advertisement
बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट लगातार पाकिस्तानी बलों को निशाना बना रहा है. (सांकेतिक तस्वीर) बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट लगातार पाकिस्तानी बलों को निशाना बना रहा है. (सांकेतिक तस्वीर)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026 को वाशुक जिले के मश्केल इलाके में गोरिंदर स्थित फ्रंटियर कोर (FC) के कैंप को निशाना बनाया. BLF ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तान के 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हालांकि, इन हताहतों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

BLF के मुताबिक, हमले में उसकी नई महिला यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) और वैनगार्ड क़ुरबान यूनिट ने मिलकर कार्रवाई की. संगठन का दावा है कि लड़ाकों ने कैंप को चारों तरफ से घेर लिया और रॉकेट, ग्रेनेड लॉन्चर तथा दूसरे भारी हथियारों से हमला किया.

यह भी पढ़ें: बलोचिस्तान के खुजदार के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप, आसपास के इलाके भी हिले

संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलोच के मुताबिक, इस हमले में फ्रंटियर कोर के 18 जवान मारे गए और कई घायल हुए. BLF ने इसे अपनी संयुक्त कार्रवाई बताया है.

फ्रंटियर कोर के कैंप को बनाया निशाना

हमले का निशाना फ्रंटियर कोर की 58 विंग का कैंप बताया गया है, जो बलोचिस्तान के वाशुक जिले के मश्केल इलाके में स्थित है. BLF ने हमले से जुड़ी जानकारी जारी करते हुए हताहतों का दावा किया है. हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से इस दावे की पुष्टि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना पर हमले का BLA ने वीडियो किया जारी, 14 अगस्त को ब्लैक डे मना रहा बलोचिस्तान

बलोचिस्तान में BLF पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र अभियान चलाने वाले संगठनों में शामिल है. इस घटना में भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन जवानों की मौत और घायलों की संख्या को लेकर उसके दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »