Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ गया है. ईरान ने कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए हैं. इस बीच ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को 'अगली नोटिस तक' बंद करने का ऐलान कर दिया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
रविवार सुबह की बड़ी खबरें यहां पढ़ें. (File photo: ITG) रविवार सुबह की बड़ी खबरें यहां पढ़ें. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गई है. अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं. दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा है. उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है. रविवार सुबह की बड़ी खबरें पढ़ें. 

UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार

Advertisement

अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया है. ईरान ने पलटवार करते हुए खाड़ी देंशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया है. ईरान द्वारा कुवैत, बहरीन व जॉर्डन में हमले किए गए हैं. कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. वहीं UAE ने ईरानी मिसाइल हमलों को नाकाम करने का दावा किया है.

होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा

ईरान ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को 'अगली नोटिस तक' बंद करने का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक इलाकों पर ताजा हवाई हमले किए हैं. वहीं, ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र में अमेरिकी दखल खत्म नहीं होता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा.

Advertisement

उत्तराखंड में डॉक्टर की मौत, हिमाचल में रोड ब्लॉक... देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर

भारत के कई राज्यों में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे 120 सड़कें बंद हो गई हैं. वहीं दूसरी तरफ आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश की कोई आसार नहीं हैं.

40 दिन में 70 बार हुई चोरी... राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, बदल दिया गया काउंटिंग सिस्टम

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 40 दिनों के भीतर कथित तौर पर 70 बार चढ़ावे से रकम निकाली गई. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कथित चोरी की घटनाएं केवल शाम की शिफ्ट के दौरान हुई थीं. इसी वजह से चढ़ावे की गणना अब सिर्फ एक ही शिफ्ट में की जाएगी.

India vs England 5th T20I Highlights: इंग्लैंड में टीम इंडिया की दुर्गति, 0-4 से गंवाई टी20 सीरीज... नंबर-1 का ताज भी हाथ से निकला

इंग्लैंड ने 5 T20 मैचों की अंतिम मैच में टीम इंडिया को 56 रनों से हरा दिया. साउथम्प्टन में हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट दिया था, जिसका जवाब में वो 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. इसी के साथ इंग्लैंड ने टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली. पहली बार भारत ने किसी टी20 सीरीज में 4 मुकाबले गंवाए हैं.

Advertisement

ARG vs SUI Highlights, FIFA World Cup 2026: मेसी की अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में स्विट्जरलैंड को हराया, अब इंग्लैंड से मुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड ने नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब 16 जुलाई को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी. वहीं पहले सेमीफाइनल में 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस का मुकाबला होगा.

विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम, हमवतन मुचोवा को हराकर बनीं चैंपियन

चेक गणराज्य की 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 का महिला एकल खिताब जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया. सेंटर कोर्ट पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में नोस्कोवा ने अपने ही देश की करोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराया. वो 2011 में पेट्रा क्वितोवा के बाद विंबलडन जीतने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »