साड़ी नहीं दिलाने पर पति की हत्या... पत्नी ने पहले कुकर से पीटा, फिर घोंट दिया गला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर ईस्ट में साड़ियों को लेकर हुए घरेलू विवाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला किया और फिर गला घोंट दिया.

Advertisement
पति की हत्या के बाद पुलिस को भी गुमराह कर रही थी महिला. (Photo: Representational ) पति की हत्या के बाद पुलिस को भी गुमराह कर रही थी महिला. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 30 साल की एक महिला को अपने पति की हत्या इसलिए कर दी. आरोप है कि उसने साड़ियां न लाने को लेकर हुए घरेलू झगड़े के बाद प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

आरोपी सुनीतादेवी हरराम सिंह, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली है.  मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि शुरुआत में महिला ने मौत को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. अधिकारी ने बताया, "पीड़ित हरराम किशुनजी सिंह (35) 19 जुलाई को बदलापुर ईस्ट स्थित अपने घर पर थे, तभी साड़ियां न लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर महिला ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से उन पर हमला किया और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी."

पुलिस ने ऐसे किया हत्याकांड का खुलासा
पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में 'आकस्मिक मौत' (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज किया था, लेकिन सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले की पूरी जांच शुरू हुई. बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल ने कहा, "रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि मौत अप्राकृतिक थी और गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी. इसके बाद मृतक के परिवार वालों और मकान मालिक से की गई पूछताछ में पत्नी पर गहरा शक हुआ."

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है. वहीं इस घटना का जब खुलासा हुआ तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »