'साथियों से करते थे हंसी मजाक की बात...', TCS कांड पर शाहरुख की पत्नी ने सुनाई अलग थ्योरी

नासिक के TCS BPO केस में आरोपी शाहरुख की पत्नी सामने आई हैं और सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि धर्मांतरण जैसे कोई बात नहीं है, पूरा मामला गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने गिरफ्तारी प्रक्रिया और सबूतों पर भी सवाल उठाए. इस बीच पुलिस SIT जांच जारी है, जबकि HR मैनेजर निदा खान अभी फरार है. 

Advertisement
TCS कांड में गिरफ्तार शाहरुख की पत्नी ने अपनी बात रखी (Photo: ITG) TCS कांड में गिरफ्तार शाहरुख की पत्नी ने अपनी बात रखी (Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • नासिक ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

नासिक के टीसीएस बीपीओ से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में है. अब तक इस केस में धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और संगठित तरीके से कर्मचारियों को निशाना बनाने जैसे कई गंभीर आरोप सामने आए हैं. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ लोग अभी भी जांच के दायरे में हैं. इस बीच, आरोपी शाहरुख की पत्नी ने आजतक से बातचीत में सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि जिस तरह से मामले को पेश किया जा रहा है, वह हकीकत से काफी अलग है.

Advertisement

शाहरुख की पत्नी का कहना है कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एफआईआर में आखिर लिखा क्या है. उनके मुताबिक, मैं बस यही कहना चाहूंगी कि जो एफआईआर में बातें कही गई हैं, उनमें कहीं भी धार्मिक परिवर्तन या कोई रैकेट चलाने जैसा आरोप नहीं है. उसमें सिर्फ इतना कहा गया है कि मजाक करते थे या बातचीत करते थे. उनका कहना है कि जिस तरह से इसे धर्मांतरण रैकेट के रूप में पेश किया जा रहा है, वह गलत है. ये सब फेक है. 

शाहरुख ने महिला कर्मचारियों के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की के सवाल पर उनकी पत्नी ने कहा, कॉर्पोरेट सेक्टर में अगर कोई किसी के कपड़ों पर कुछ कहता है तो अक्सर वह कॉम्प्लीमेंट होता है. इसका मतलब यह नहीं कि कोई किसी को जज कर रहा है या परेशान कर रहा है. जिस तरह से इसे पेश किया जा रहा है, वैसा कुछ नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है.

Advertisement

रिसॉर्ट ले जाने और अन्य आरोप पूरी तरह फर्जी

कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया कि महिला कर्मचारियों को रिसॉर्ट ले जाने जैसे प्रस्ताव दिए गए. इस पर शाहरुख की पत्नी ने कहा, ये सब पूरी तरह फेक है. जिन लड़कियों के नाम सामने आए हैं, हमने उन्हें कभी देखा तक नहीं. मेरे पति खुद टीम लीडर हैं और उनके अंडर 15-20 लोग काम करते हैं. अगर कोई गलती करता है तो उसे डांटते हैं, और अच्छा काम करने पर सराहना भी करते हैं. लेकिन इन आरोपों का कोई आधार नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि एक अन्य आरोपी दानिश और एक महिला कर्मचारी के बीच लंबे समय से संबंध था, जिसे अब इस केस से जोड़कर पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जहां तक हमें पता है, दोनों के बीच चार साल से रिश्ता था. यह बात कैंपस में सबको पता थी. अगर दो बालिग लोग किसी रिश्ते में हैं, तो यह उनका निजी मामला है. इसका मतलब यह नहीं कि इसे किसी अपराध से जोड़ दिया जाए. 

इतने सालों में एक भी शिकायत नहीं

शाहरुख की पत्नी ने अपने पति के रिकॉर्ड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वो कई सालों से काम कर रहे हैं. अगर ऐसा कुछ होता, तो पहले भी शिकायतें आतीं. लेकिन आज तक उनके खिलाफ एक भी शिकायत नहीं आई. हाल ही में उन्होंने कंपनी की एक बड़ी परीक्षा पास की और उन्हें प्रमोशन भी मिला. उनका कहना है कि अचानक इतने गंभीर आरोप सामने आना कई सवाल खड़े करता है. एफआईआर में कुछ जगहों पर यह भी आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं. इस पर शाहरुख की पत्नी ने कहा कि हमें इस बारे में कुछ नहीं पता था. जब यह बातें सामने आईं, तब हमें पता चला. मैंने खुद अपने पति से पूछा, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसी कोई बात नहीं की. उन्होंने यह भी कहा कि टीसीएस जैसी बड़ी और पेशेवर कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति इस तरह की बातें कैसे कर सकता है, यह समझ से परे है.

Advertisement

गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

शाहरुख की गिरफ्तारी को लेकर भी उनकी पत्नी ने कई सवाल उठाए. उन्होंने बताया, 1 अप्रैल की रात पुलिस सिविल ड्रेस में हमारे घर आई और कहा कि स्टेटमेंट पर साइन करने के लिए शाहरुख को साथ चलना होगा. हम पूरी तरह सहयोग कर रहे थे, इसलिए वह उनके साथ चले गए. लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. हमें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया. अगर इतने गंभीर आरोप थे, तो पहले से जानकारी क्यों नहीं दी गई ?

सिर्फ कुछ लोगों को ही क्यों गिरफ्तार किया गया ?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी को समान तरीके से नहीं देखा गया. उन्होंने कहा कि ऑफिस के और भी लोग वहां मौजूद थे, लेकिन सिर्फ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों किया गया.  शिकायतों में यह भी आरोप है कि महिला कर्मचारियों के साथ अनुचित तरीके से छूने जैसी घटनाएं हुईं. इस पर उन्होंने कहा, “ये भी पूरी तरह झूठे आरोप हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ होता, तो उसके सबूत होने चाहिए. इतनी बड़ी जांच चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है.  उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह सब 3-4 साल से हो रहा था, तो इतने समय तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

Advertisement

चार साल तक चुप क्यों रहीं?

उन्होंने कहा, अगर किसी के साथ इतना सब हो रहा था, तो उन्होंने पहले शिकायत क्यों नहीं की? कंपनी में मैनेजर, सीनियर अधिकारी होते हैं उन्हें क्यों नहीं बताया गया? उनका कहना है कि सीधे इतने बड़े आरोप लगाना और उसे मीडिया में इस तरह पेश करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार जांच में पूरा सहयोग कर रहा है. हम कानून और संविधान पर भरोसा करते हैं. हमें यकीन है कि सच सामने आएगा और हमें न्याय मिलेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार मानसिक दबाव में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement