योगी से मिलने के बाद उनका फैन हुआ 'सुल्ताना डाकू'

सीएम योगी निवेशकों को अपने राज्य में लाने में कितना कामयाब होते हैं, इसका पता अगले साल फरवरी महीने में होने वाले 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट' में ही चलेगा, लेकिन योगी की डाकू से मुलाकात अभी चर्चा का विषय बनी हुई है. यह कोई बीहड़ में लूटपाट करने वाला डाकू नहीं हैं, बल्कि नई बॉलीवुड फिल्म 'सुल्ताना डाकू' में डाकू का किरदान निभाने वाले रणदीप हुड्डा हैं.

Advertisement
सीएम योगी (इनबॉक्स में) और सुल्ताना डाकू का किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा (लाल गोले में) सीएम योगी (इनबॉक्स में) और सुल्ताना डाकू का किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा (लाल गोले में)

राम कृष्ण / विरेंद्रसिंह घुनावत

  • मुंबई,
  • 23 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे. उनके इस दौरे का मकसद मुंबई में बैठे कारोबारियों को यूपी में निवेश के लिए लुभाना था. इस दौरान योगी की मुलाकात सुल्ताना डाकू से हो गई, जो उनका दीवाना होगा. सीएम योगी से मिलने के बाद इस डाकू ने उनकी जमकर तारीफ की.

निवेशकों को अपने राज्य में लाने में कितना कामयाब होते हैं, इसका पता अगले साल फरवरी महीने में होने वाले 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट' में ही चलेगा, लेकिन योगी की डाकू से मुलाकात अभी चर्चा का विषय बनी हुई है. यह कोई बीहड़ में लूटपाट करने वाला डाकू नहीं हैं, बल्कि नई बॉलीवुड फिल्म 'सुल्ताना डाकू' में डाकू का किरदान निभाने वाले रणदीप हुड्डा हैं.

Advertisement

मालूम हो कि हु्ड्डा एक रीयल लाइफ करैक्टर का रोल अदा कर रहे हैं, जो सुजीत सराफ के नावेल 'The Confessions of Sultana Daku' पर आधारित है. वो इसके हीरो हैं.

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अभिनेता हुड्डा ने से एक पांच सितारा होटल में मुलाकात की. जब उनसे पूछा गया कि वो इंवेस्टर्स समिट में क्या कर रहे हैं, तो वो भड़क गए. उन्होंने कहा कि वो एक फिल्म कर रहे हैं, जो यूपी पर आधारित है. इसके बाद उन्होंने कहा, ''मैं एक इंडियन हूं और शायद मैं कहीं भी आ जा सकता हूं.''

1920 के दशक में सुल्ताना डाकू का था दबदबा

1920 के दशक में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पास डकैत सुल्ताना का बोलबाला था. उसके घोड़े का नाम चेतक था. साल 1924 में अंग्रेजों ने सुल्ताना को हिरासत में लेकर उसे फांसी की सजा दे दी थी. उस दौरान सुल्ताना को रोबिन-हुड भी कहा करते थे.

Advertisement

सुल्ताना डाकू ने योगी की कार्रवाई की तारीफ की

मुंबई के इस कार्यक्रम से उत्साहित हुड्डा ने सवाल जवाब के दौरान मौका मिलते ही योगी सरकार की तारीफ भी की. कार्यक्रम में हूड्डा ने निवेशकों को अपने उस फिल्मी दोस्त की कहानी सुनाई, जिसके परिवार के साथ यूपी के कुछ गुंडों ने मारपीट की थी. इस बात की जानकारी जब हुडा ने ट्विटर पर दी थी, तब योगी सरकार ने बिना समय बर्बाद किए, उन गुंडों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया. हुड्डा की इस बात को सुनकर पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »