शिवसेना सांसद संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में हो रहा पावर का दुरुपयोग, ये लोग हमें खत्म करना चाहते हैं

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पावर का दुरुपयोग किया जा रहा है. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. संजय ने कहा कि अगर बीजेपी पहले ही हमसे बात कर लेती तो आज ये नौबत ही नहीं आती, क्योंकि आज जो व्यक्ति सीएम बना है, वो शिवसेना से ही टूटकर बना है.

Advertisement
शिवसेना सांसद संजय राउत (फोटो-PTI) शिवसेना सांसद संजय राउत (फोटो-PTI)

तेजश्री पुरंदरे

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST
  • संजय राउत बोले-हमारी लीगल बैटल जारी
  • 'हमारे लोगों ने ही पीठ पर खंजर घोपा है'

महाराष्ट्र में भले ही एकनाथ शिंदे की सरकार बन गई हो, लेकिन अभी भी सूबे की राजनीति में उठापटक थमी नहीं है. हाल ही में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सांसद संजय राउत को पार्टी के मुखपत्र सामना के लिए एक इंटरव्यू दिया था. वहीं पार्टी के सिंबल को लेकर भी लड़ाई जारी है. वहीं संजय राउत ने कहा कि जो व्यक्ति (एकनाथ शिंदे) आज महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है, वो शिवसेना से टूट-फूटकर बना है. अगर बीजेपी पहले ही बात कर लेती, तो ये नौबत ही नहीं आती. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में पावर का दुरुपयोग किया जा रहा है, उनका एक ही मकसद है, हमें खत्म करना.

Advertisement

संजय राउत ने कहा कि अगर पहले बात कर ली जाती, तो महाविकस अघाड़ी नहीं बनती. उन्होंने कहा कि हमने बहुत भारी मन से महाविकास अघाड़ी बनाई थी. हालांकि उद्धव ठाकरे ने बार-बार ये कहा कि कांग्रेस और NCP ने दगाबाजी नहीं की है. बल्कि हमारे ही लोगों ने हमारी पीठ में खंजर घोपा है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम हर स्तर पर लड़ रहे हैं. हमारी लीगल बैटल भी जारी है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम जानते हैं कि उनका मकसद यही है कि हम लोगों को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए. 

'एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा'

संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में इस वक्त भी जो चल रहा है, वह समझ आ रहा है. एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, पावर का दुरुपयोग चल रहा है. उनका मकसद ही है हमें पूरी तरह से खत्म करना.

Advertisement

'ये लोग हमारी सरकार गिराने में शामिल थे'

संजय ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जब आइसीयू में थे, उस वक्त महाराष्ट्र की जनता ने ये देखा है कि किस तरह से ये लोग हमारी सरकार गिराने में शामिल थे. दरअसल, हाल ही में उद्धव ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था कि जब उनकी तबीयत खराब थी तो बड़ी संख्या में लोग उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना और अभिषेक कर रहे थे. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे, जो ठीक इसके विपरीत कामना कर रहे थे.

उद्धव ने भी साधा था निशाना

उद्धव ने कहा था कि उनके विरोधी शिवसेना और ठाकरे को अलग करना चाहते हैं. उन लोगों ने शिवसेना प्रमुख के पद पर नजर गड़ा रखी है. वे बालासाहेब की जगह लेना चाहते हैं. वे खुद की तुलना उनसे कर रहे हैं. एक बार फिर हिंदुत्व पर बात करते हुए उद्धव ने कहा कि हमारे घर में हिंदुत्व का आशीर्वाद है. 


ये भी देखें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »