लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया मासूम बच्ची का हाथ, देखा तो घबरा गए लोग, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया बच्ची का हाथ. (Photo: Screengrab) लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया बच्ची का हाथ. (Photo: Screengrab)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पिंपरी चिंचवड़,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

लिफ्ट में छोटे बच्चों पर जरा-सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका मामला पुणे के दिघी इलाके में देखने को मिला. यहां मासूम बच्ची का हाथ जरा सी लापरवाही से लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया, गनीमत रही कि समय रहते हाथ सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी कुछ महीने की बच्ची को लेकर लिफ्ट में जा रही थी. लिफ्ट में उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. इसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा. उसी बीच बच्ची ने दरवाजे पर अपना हाथ रख दिया. 

Advertisement

जब लिफ्ट तय मंजिल पर पहुंची और दरवाजा खुला और फिर बंद होने लगा, तब बच्ची का हाथ दरवाजे में फंस गया. यह देखते ही लिफ्ट में मौजूद सभी लोग घबरा गए. बच्ची का हाथ निकालने के लिए सभी लोग कोशिश करने लगे, लेकिन हाथ आसानी से बाहर नहीं निकल रहा था.

यह भी पढ़ें: मदद मांगी तो मिला ये जवाब! मुंबई मेट्रो की खराब लिफ्ट में फंसे दिव्यांग युवक का वीडियो वायरल

आखिरकार कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गनीमत यह रही कि इस घटना में बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि यह घटना कुछ मिनटों के लिए सभी के लिए बेहद डरावनी बन गई थी. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Advertisement

घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय खासकर छोटे बच्चों के साथ कितनी सावधानी बरतना जरूरी है. लोगों का कहना है कि बच्चों को लिफ्ट के दरवाजे, बटन और किनारों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इसलिए बच्चों के साथ लिफ्ट में जाते समय विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement