'छोड़ दो मुझे...' युवती की चीखों वाला VIDEO वायरल, रेप और धर्मांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार

नागपुर में एक विवाहित महिला ने सहपाठी और उसके साथियों पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, लाखों रुपये वसूलने और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक मौलाना फरार है. वायरल वीडियो के बाद मामला और चर्चा में आ गया है.

Advertisement
नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म का आरोप. (Photo: Screengrab) नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म का आरोप. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

नागपुर में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मौलाना की तलाश जारी है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) के रूप में हुई है. वहीं मध्य प्रदेश के तामिया निवासी हजरत मौलाना फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पीड़िता 24 वर्षीय विवाहित महिला है. उसका पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है. महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है. शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2025 में उसके सहपाठी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था.

आरोप है कि अय्याज महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में लेकर गया. वहां उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया. महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसके वीडियो और फोटो भी बना लिए गए. पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. शिकायत के अनुसार आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे 3 लाख 9 हजार रुपये भी वसूल लिए.

Advertisement

नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया जाता था. शिकायत में कहा गया है कि धर्म परिवर्तन के नाम पर उससे विभिन्न धार्मिक क्रियाएं और अनुष्ठान कराए गए. इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में आरोपी महिला के साथ कलमा पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और उस पर लगातार फूंक मारता नजर आ रहा है.

शिकायत के मुताबिक 31 मई को आरोपी उसे नागपुर के कलमेश्वर क्षेत्र में लेकर गया. वहां उसकी मुलाकात आमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गई. महिला का आरोप है कि तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और कुछ धार्मिक अनुष्ठान कराकर दावा किया कि उसका धर्मांतरण हो चुका है.

महिला ने आगे आरोप लगाया कि इस घटना के बाद आरोपियों ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की. घटना के बाद वह लंबे समय तक डर और दबाव में रही. इस दौरान उसने किसी को पूरी बात नहीं बताई. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का पति तीन दिन पहले नौकरी से घर लौटा. महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।.इसके बाद दोनों ने सोनगांव पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा तथा काला जादू प्रतिबंध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. वहीं फरार हजरत मौलाना की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

Advertisement

कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले ने नागपुर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, कथित धर्मांतरण और वायरल वीडियो जैसे कई गंभीर आरोपों के चलते पुलिस जांच पर सभी की नजर बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »