नागपुर में कुख्यात बदमाश शेखू के भतीजे की हत्या, बढ़ी गैंगवार की आशंका

नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में फुटाला झील के पास आपसी रंजिश में असद उर्फ अमन शेख की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान अमन ने मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ लाला पांडे को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ लौटकर हमला कर दिया.

Advertisement
हत्याकांड के जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Omkar/ITG) हत्याकांड के जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Omkar/ITG)

ओमकार

  • नागपुर,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

नागपुर में सोमवार की रात गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियारों से एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी. यह घटना फुटाला झील के पास हुई, जिससे शहर में एक बार फिर गैंगवॉर और हिंसा के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मृतक  के शहर के कुख्यात बदमाश शेखू का भतीजा होने की जानकारी सामने आई है.

Advertisement

आपराधिक गिरोह चलाने के लिए जाना है गैंग 
मृतक की पहचान असद उर्फ अमन शेख के रूप में हुई है. मुख्य आरोपियों की पहचान योगेंद्र उर्फ लाला पांडे और जंगली पांडे के रूप में की गई है. पुलिस ने इस मामले में देर रात कुछ अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार लाला पांडे और जंगली पांडे, जो शहर के गिट्टीखदान क्षेत्र के निवासी हैं. सभी कथित तौर पर एक आपराधिक गिरोह चलाने के लिए जाने जाते हैं.

सोमवार शाम लाला पांडे फूटाला झील के पास मयूर जाधव नामक युवक की दुकान पर बैठा हुआ था. शाम करीब 7 बजे अमन शेख वहां पहुंचा और कथित तौर पर मयूर को धमकी दी. जब लाला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इस दौरान अमन ने कथित तौर पर लाला को दो थप्पड़ मार दिए. इसके बाद लाला ने अमन को धमकी दी और वहां से चला गया.

Advertisement

अमन शेख की हत्या के बाद इलाके में बढ़ा गैंगवार का खतरा
कुछ ही मिनटों बाद लाला अपने भाई जंगली पांडे और छह अन्य साथियों के साथ वापस फुटाला तालाब परिसर के पास पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने अमन शेख को घेर लिया और चाकू व तलवारों से उस पर हमला कर दिया. अमन अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और उसकी हत्या कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय फुटाला क्षेत्र में न तो कोई पुलिस वाहन मौजूद था और न ही कोई बीट मार्शल या गश्ती दल तैनात था. गिट्टीखदान पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. अमन शेख की हत्या के बाद गिट्टीखदान क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की आशंका बढ़ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन में चिंता का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »