महाराष्ट्र: नासिक में मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, 35 साल के 'सूफी बाबा' को सिर में मारी गई गोली, अफगानिस्तान के रहने वाले थे

Sufi Baba killing: नासिक जिले में एक मुस्लिम आध्यात्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया था.

Advertisement
सूफी बाबा (फाइल फोटो) सूफी बाबा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST
  • पुलिस ने एसयूवी बरामद कर ली है
  • 4 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 वर्षीय मुस्लिम समुदाय के धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि अभी तक मर्डर करने की वजह सामने नहीं आई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु की हत्या का मामला सामने आया है. इस वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया है. वारदात मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला कस्बे के MIDC इलाके में शाम को हुई.

Advertisement

सूचना मिलने के बाद नासिक के येवला सिटी पुलिस थाने से भगवान माथुरे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. मुस्लिम धर्मगुरु को जख्मी हालत में सरकारी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, उन्हें येवला में 'सूफी बाबा' के नाम से जाना जाता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर में गोली मारी है. 

पुलिस के अनुसार हमलावर सूफी बाबा की हत्या करने के बाद उनकी एसयूवी गाड़ी लेकर मौके से भाग गए. येवला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस बता रही है कि आरोपियों ने एक मैदान में सूफी बाबा को गोली मारी थी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही पुलिस को संदेह है कि किसी नजदीकी ने ही सूफी संत की हत्या की है.

Advertisement

हालांकि पिछले महीने 21 जून को एक मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या की गई थी. इस हत्याकांड में भी पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »