मुंबई पुलिस ने ढूंढ निकाले चोरी के 127 मोबाइल फोन, लोगों को लौटाए

मुंबई पुलिस ने पिछले 6 महीनों में चोरी हुए 127 मोबाइल फोन का पता लगाया है. देश के विभिन्न हिस्सों से डिवाइस बरामद करने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मालिकों को लौटा दिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

मुंबई पुलिस ने cएक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी है. अंधेरी पुलिस के अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद रोधी सेल (एटीसी) ने इन सेल फोन का पता लगाया, जिनकी कीमत लगभग 19 लाख रुपये थी.

सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) प्रमोद मगर के अनुसार, 'ये मोबाइल फोन 2022 से अंधेरी के विभिन्न स्थानों से खो गए थे. हमने पिछले छह महीनों में फोन का पता लगाया और बरामद किया. फोन्स को दिवाली के अवसर पर उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया गया.'

Advertisement

उन्होंने बताया कि तकनीकी विश्लेषण की मदद से इन मोबाइल फोनों का पता कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में लगाया गया है.

बता दें कि बीते महीने ही देश की राजधानी दिल्ली में अलग-अलग लोगों से चोरी किए गए मोबाइल को बांग्लादेश में बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि चोरी के मोबाइल फोन की बांग्लादेश में तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से दिल्ली में दर्ज 10 चोरी के मामले सुलझ गए और उनके कब्जे से 60 हाई वैल्यू मोबाइल फोन बरामद हुए थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोरजेन हुसैन (35), मिठू शेख (28) और मोहम्मद असिक (26) के रूप में हुई .

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »