सिंहगढ़ किले पर बारिश के बीच 'दंगल', पर्यटकों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सिंहगढ़ किले पर पर्यटकों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. बारिश और धुंध के बीच पर्यटक मारपीट करते नजर आए. उनकी इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस झड़प में कई लोग घायल भी हो गए, जिसके बाद स्थानीय हवेली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सिंहगढ़ किले पर पर्यटकों ने जमकर लड़ाई की. (Photo- Screengrab) सिंहगढ़ किले पर पर्यटकों ने जमकर लड़ाई की. (Photo- Screengrab)

ओमकार

  • मुंबई,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

महाराष्ट्र के ऐतिहासिक और पर्यटक स्थल सिंहगढ़ किले पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बारिश और धुंध के बीच कई लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंहगढ़ किले पर पर्यटकों की भारी भीड़ मौजूद थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर पर्यटकों के दो गुटों में विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लात-घूंसे चलाने लगे.

Advertisement

संकरे और फिसलन भरे रास्ते पर लोग एक-दूसरे को घसीटते और पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इस हिंसक झड़प में कुछ महिलाओं सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसका कारण अभी सामने नहीं आ पाया है.

घटना की जानकारी और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय हवेली पुलिस स्टेशन ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »