मां से रूठकर निकली थी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश

महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी शनिवार को किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. वहीं रविवार को घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है.

Advertisement
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोहित पवार भी तुरंत बारामती अस्पताल पहुंचे. (Photo: PTI) घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोहित पवार भी तुरंत बारामती अस्पताल पहुंचे. (Photo: PTI)

वसंत मोरे

  • बारामती,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपनी मां से किसी वजह से नाराज होकर घर से चली गई थी. 

इस मामले में देर रात बारामती तालुका पुलिस थाने में लड़की के अपहरण और लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. एक तरफ पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी, तभी उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित पवार बारामती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, लड़की कल शाम 4 बजे मां से विवाद के बाद नाराज होकर घर से चली गई थी. बता दें, रोहित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित नाम हैं. वे राजेंद्र पवार और सुनंदा पवार के बेटे हैं. उनके दादाजी अप्पासाहेब पवार थे, जो शरद पवार के बड़े भाई थे.

पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी थीं. वहीं, आज सुबह करीब 8:30 बजे लड़की की लाश मिली. इस मामले में बारामती के डीवाईएसपी चैतन्य कदम ने बताया कि लड़की के घर के बगल वाली बिल्डिंग की छत पर उसकी चप्पल मिली है और टेरेस का दरवाजा बंद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोहित पवार भी तुरंत बारामती अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पुलिस से इस घटना की गहन जांच करने की मांग की है.

Advertisement

NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने कहा, 'मेरे प्राइवेट असिस्टेंट की 15 साल की बेटी कल रात लापता हो गई थी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. परिवार और पुलिस की खोजबीन के बाद, आज सुबह करीब 8.30 बजे उनकी बिल्डिंग के पास उसका शव मिला. बारामती मेडिकल कॉलेज में उसका पोस्टमार्टम हो रहा है. हमने डिप्टी SP से कहा है कि वे ठीक से जांच करें और पता लगाएं कि क्या हुआ था. परिवार को न्याय चाहिए. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »