न पुणे, न गोवा, मुंबई में ही ठहरेंगे कर्नाटक के सभी बागी विधायक

बीते दिनों कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया था. इसके बाद सभी विधायक मुंबई के सोफिटेल होटल में ठहरे हुए थे. इस बीच खबर आई थी कि आज सभी विधायक गोवा जाएंगे लेकिन ऐन वक्त पर इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया है.

Advertisement
कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (ANI) कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

कर्नाटक के बागी विधायक अब न तो पुणे जाएंगे और न ही गोवा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विधायक मुंबई में अज्ञात स्थान पर ठहरेंगे. बता दें, बीते दिनों कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया था. इसके बाद सभी विधायक मुंबई के सोफिटेल होटल में ठहरे हुए थे. इस बीच खबर आई थी कि आज सभी विधायक गोवा जाएंगे, लेकिन ऐन वक्त पर इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया है.

Advertisement

कर्नाटक में संकट में घिरी जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार की हालत सोमवार को तब और ज्यादा खराब हो गई, जब निर्दलीय विधायक और लघु उद्योग मंत्री एच. नागेश और केपीजेपी के एकमात्र विधायक और सरकार में मंत्री आर. शंकर ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर 13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया.

उधर सरकार बचाने के लिए जेडीएस और कांग्रेस ने बागियों को मंत्री पद की पेशकश की है जिसे कथित तौर पर उन्होंने ठुकरा दिया है. अब सभी नजरें विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश पर टिकी हैं. वह मंगलवार को कांग्रेस के 10 और जेडीएस के तीन विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेंगे.

इस बीच कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार को विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में बागी विधायकों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है. इसके लिए व्हिप जारी किया गया है. उधर जेडीएस ने भी सोमवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. सूत्रों ने कहा कि मुंबई के एक होटल में ठहरे कांग्रेस विधायकों ने मंत्री पद की पेशकश ठुकरा दी है. उनका कहना है कि अब काफी देर हो चुकी है और वे बीजेपी में शामिल होंगे.

Advertisement

राज्य में राजनीतिक संकट के मद्देनजर अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे करवाकर सरकार बचाने का आखिरी दांव चला है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और संकट का हल निकाल लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement