पति से तलाक, फिर दो बॉयफ्रेंड... एक के संग पत्नी की तरह रहने लगी, खतरनाक मोड़ पर पहुंची लव ट्रायंगल की कहानी

महाराष्ट्र के लातूर में रहने वाली 26 साल की शीतल गायमुखे की हत्या कर दी गई. पुलिस ने उसके प्रेमी रमजान चांद पाशा शेख को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, पुराने प्रेमी से दोबारा बातचीत को लेकर विवाद हुआ था. इसी के बाद आरोपी ने शीतल की गला दबाकर हत्या कर दी और स्क्रूड्राइवर से वार किए. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी. (Photo: ITG) प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी. (Photo: ITG)

अनिकेत जाधव

  • लातूर,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

रिश्तों में शक और गुस्सा किस हद तक जा सकता है, महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया एक मामला इसकी तस्वीर दिखाता है. यहां 26 साल की शीतल गायमुखे की हत्या कर दी गई. आरोप उसके 25 साल के प्रेमी रमजान चांद पाशा शेख पर है. पुलिस के मुताबिक, शीतल अपने पुराने दोस्त सागर से फिर बातचीत करने लगी थी. इसी बात को लेकर रमजान नाराज था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद उसने शीतल की गला दबाकर हत्या की और फिर स्क्रूड्राइवर से उसके गले और पेट पर वार किए.

Advertisement

घटना लातूर शहर की गोकुलधाम सोसायटी की है. 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे यहां शीतल का शव मिलने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर रमजान को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक, शीतल की शादी करीब दस साल पहले महाराष्ट्र के अहमदपुर तहसील के धामणगांव के एक युवक से हुई थी. शादी के करीब एक साल बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी. इसके बाद शीतल और उसके पति का तलाक हो गया.

शीतल की एक बेटी भी है, जो तलाक के बाद उसके साथ रहने लगी. पति से अलग होने के बाद शीतल कुछ समय पुणे में रही. फिर वह लातूर लौट आई और वहीं रहने लगी. लातूर में उसकी मुलाकात कॉलेज के समय के दोस्त सागर से दोबारा हुई. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. इसी बीच शीतल की जिंदगी में रमजान चांद पाशा शेख आया. रमजान लातूर की करीमनगर कॉलोनी का रहने वाला था और ऑटो चलाता था.

Advertisement

सागर के बाद रमजान के साथ रहने लगी शीतल

शीतल और रमजान के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद शीतल ने सागर से दूरी बना ली और रमजान के साथ रहने लगी. दोनों लातूर की सोसायटी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. कुछ महीने तक सब ठीक चलता रहा. फिर शीतल दोबारा अपने पुराने दोस्त सागर से बातचीत करने लगी. पुलिस के मुताबिक, रमजान को इस बात की जानकारी हो गई थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. यहीं से मामला एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: दो साल पहले बनी गर्लफ्रेंड, दोस्त उसके नजदीक आने लगा... फिर पार्टी वाली बात से बदल गई लव ट्रायंगल की कहानी

आरोप है कि गुस्से में रमजान शीतल को सोसायटी के खुले इलाके में ले गया. वहां पहले उसने शीतल का गला दबाया. इसके बाद स्क्रूड्राइवर से उसके गले और पेट पर वार किए. हमले में शीतल की मौत हो गई. 15 अक्टूबर की रात करीब एक बजे शीतल का शव मिलने की जानकारी पुलिस तक पहुंची. इसके बाद एमआईडीसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने रमजान चांद पाशा शेख को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. 

इस पूरे मामले की जांच समाधान चौरे के नेतृत्व में एमआईडीसी पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुराने दोस्त से दोबारा बातचीत करने को लेकर हुआ विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है. हालांकि, पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. अब जांच में सामने आने वाले तथ्य बताएंगे कि घटना वाली रात वास्तव में क्या-क्या हुआ और आरोपी के खिलाफ जुटाए गए सबूत मामले को किस दिशा में ले जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »